Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

सुनंदा हत्याकांड : पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार का जांच में सहयोग से इनकार

नई दिल्ली : सुनंदा पुष्कर हत्याकांड की छानबीन में पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार ने दिल्ली पुलिस का किसी तरह का सहयोग करने से मना कर दिया है। उन्होंने दो टूक कह दिया है कि वह मुजरिम नहीं, जो दिल्ली पुलिस के सवालों से जूझें। 

 

नई दिल्ली : सुनंदा पुष्कर हत्याकांड की छानबीन में पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार ने दिल्ली पुलिस का किसी तरह का सहयोग करने से मना कर दिया है। उन्होंने दो टूक कह दिया है कि वह मुजरिम नहीं, जो दिल्ली पुलिस के सवालों से जूझें। 

 

उल्लेखनीय है कि 17 जनवरी, 2014 को मौत से एक ही दिन पहले ट्विटर पर सुनंदा का मेहर तरार के साथ उनके थरूर से कथित प्रेम संबंधों को लेकर झगड़ा हुआ था। 52 वर्षीय सुनंदा दक्षिण दिल्ली स्थित एक पांच सितारा होटल में मृत अवस्था में पाई गई थीं। इस हत्याकांड में एसआइटी कांग्रेस सांसद थरूर से कई बार पूछताछ कर चुकी है।

मेहर तरार का कहना है कि वह भारत की पुलिस के सवालों का जवाब नहीं देंगी। सुनंदा पुष्कर हत्याकांड पर ‘पाकिस्तान ट्रिब्यून’ के हवाले से उनकी टिप्पणी है कि वह अपराधी नहीं हैं। वह इंडियन पुलिस को कोई जवाब नहीं देंगी। साथ ही, उन्होंने ट्वीटर पर भी लिखा है कि इस मामले में मैं कोई प्रतिक्रिया नहीं देना चाहती और सिर्फ यही मेरी प्रतिक्रिया है। 

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन