Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

चार कैटगरी में पत्रकार प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 दिसम्बर

: दिल्ली-एनसीआर के पत्रकारों से आवेदन मांगे : विजेता पत्रकारों को किया जाएगा पुरस्कृत : पुरस्कार में मिलेगी नकद धनराशि, स्मृति चिह्न, शॉल व प्रशस्ति पत्र भी : गाजियाबाद। वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस आगामी 24 दिसम्बर को महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जयंती पर दसवें पत्रकार प्रोत्साहन पुरस्कार समारोह का आयोजन करेगा। इसके लिए दिल्ली-एनसीआर के पत्रकारों की प्रतियोगिता आयोजित की गई है। विजेता पत्रकारों को नकद धनराशि, शॉल, स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की निदेशिका डॉ. अलका अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता चार श्रेणियों में होगी। ये हैं- प्रिन्ट, इलेक्ट्रोनिक व न्यूज पोर्टल मीडिया रिपोर्टर, फोटोग्राफर, कार्टूनिस्ट और फीचर राइटर।

इसके लिए दिल्ली, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, फरीदाबाद, गुड़गांव, हापुड़, बागपत, मेरठ, बुलंदशहर समेत एनसीआर के पत्रकार अपने आवेदन भेज सकते हैं। डॉ. अलका ने बताया कि आवेदक स्वतंत्र पत्रकार भी हो सकता है।  आवेदक पत्रकार को अपना जीवन वृत्त, एक पासपोर्ट साइज फोटो, आईडी प्रूफ व अखबारों में प्रकाशित हो चुके अपने समाचार आदि मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस वसुंधरा सेक्टर 4सी, गाजियाबाद को भेजने होंगे। आवेदक मेवाड़ इंस्टीट्यूशंस के सहायक निदेशक चेतन आनंद से भी सम्पर्क कर सकते हैं। आवेदक अपना आवेदन [email protected] या [email protected] पर 16 दिसम्बर तक भेज सकते हैं। देश के चर्चित पांच पत्रकारों का एक निर्णायक मंडल विजेता पत्रकारों का चयन करेगा। इसके बाद 24 दिसम्बर को होने वाले दसवें पत्रकार प्रोत्साहन पुरस्कार समारोह में विजेता पत्रकारों को नकद धनराशि, स्मृति चिह्न, शॉल व प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत किया जाएगा।

प्रेस विज्ञप्ति

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन