Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

मैक्सिको में दो और पत्रकारों की गोली मारकर हत्या

मैक्सिको : दक्षिणी मैक्सिको में रेडियो स्टेशन से बाहर निकलते समय एक पत्रकार को गोली मार दी गई, जबकि पूर्वी राज्य में दूसरे पत्रकार की हत्या कर दी गई।

मैक्सिको : दक्षिणी मैक्सिको में रेडियो स्टेशन से बाहर निकलते समय एक पत्रकार को गोली मार दी गई, जबकि पूर्वी राज्य में दूसरे पत्रकार की हत्या कर दी गई।

दक्षिणी ओआक्सका राज्य के मियाहुआतलान में पत्रकार फिलादेल्फो सांचेज सेरमिएन्तो सुबह रेडियो स्टेशन से कार्यक्रम पेश करने के बाद बाहर निकले। उसी समय दो बंदूकधारियों ने उन्हें गोली मार दी। दोनों संदिग्धों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। ओआक्साका में अप्रैल के बाद से यह तीसरे पत्रकार की हत्या है। एक अलग घटना में पूर्वी राज्य वेराक्रूज में एक ब्लॉगर की हत्या कर दी गई। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि उन्हें कैसे मारा गया।

न्यूयॉर्क स्थित ‘कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट्स’ के वरिष्ठ अमेरिकी प्रोग्राम निदेशक कालरेस लॉरिया ने कहा है कि मैक्सिको के अधिकारियों को हत्या के कारणों की गहन जांच करके पता लगाना चाहिए कि क्या इन लोगों की मौत का पत्रकारिता से कोई संबंध है। 

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन