Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

दूरदर्शन से सुधीर चौधरी को हटाकर मीमांसा मलिक ‘DECODE’ होस्ट करेंगी क्या?

दूरदर्शन में सुधीर चौधरी के शो डिकोड में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला। इस बदलाव से न सिर्फ मीडिया इंडस्ट्री बल्कि दर्शक भी असमंजस की स्थिति में दिखे। लोगों को समझ नहीं आया कि सुधीर की जगह वरिष्ठ पत्रकार मीमांसा मलिक शो होस्ट कैसे कर रही हैं। इंटरनेट पर लोग यह सवाल पूछते नजर आए की- क्या सुधीर को डिकोड से चलता कर दिया गया है।

उधर मीमांसा मलिक ने फेसबुक और एक्सपर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा-

बड़े दिनों बाद आज टीवी कैमरे से सामना..जिसे देखते हुए हम बड़े हुए.. देश के सबसे पुराने और सबसे बड़े न्यूज़ नेटवर्क, जिससे जुड़ी हैं बचपन की यादें.. उसी DD News Hindi पर मेरे साथ देखिए आज का DECODE रात 9 बजे…

बताते चलें कि मीमांसा मलिक मीडिया इंडस्ट्री का बड़ा चेहरा हैं। वह करीब 24 साल तक ‘जी न्यूज’ (Zee News) से जुड़ी रहीं। इसके बाद उन्होंने यहां से अलविदा कहकर ‘भारत24’ जॉइन किया था, हालांकि उनका यह सफर वहां ज्यादा समय नहीं चला।

हालांकि जब इस बात की जानकारी की गई तो पता चला कि डिकोड के 200 एपिसोड पूरे होने पर मीमांसा को सुधीर की गैरमौजूदगी में शो होस्ट करने बुलाया गया था। वह आगे शो होस्ट करेंगी या एक एपिसोड ही होस्ट करने के लिए आमंत्रित की गईं थीं, अभी यह साफ नहीं है।


एक यूजर के सवाल पर ग्रोक एआई का जवाब भी पढ़ें…

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन