Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तराखंड

पत्रकार से विधायक बने उमेश कुमार का महंगा वाला फोन खो गया और जनता इसे ‘अप्रैल फूल’ समझ रही!

रिष्ठ पत्रकार और उत्तराखंड की खानपुर विधानसभा सीट से विधायक बन चुके उमेश कुमार का फोन खो गया है. लेकिन अप्रैल का पहला दिन होने के चलते जनता को लग रहा है कि विधायक जी फोन खोने की सूचना देकर उनको अप्रैल फूल बना रहे हैं.

भड़ास4मीडिया से हुई बातचीत में उमेश कुमार ने बताया कि, “वह कोई अप्रैल फूल नहीं बना रहे बल्कि सच में उनका फोन मिस हो गया है.”

फेसबुक पर पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने लिखा है कि, “मेरा ये iPhone गोल्ड कल दल्लावाला गाँव से लौटते वक्त कहीं रह गया या गिर गया, जिस किसी को मिले कृपया मुझ तक पहुँचा, दे बड़ी मेहरबानी होगी. जो लाएगा उसको 5100 इनाम दिया जाएगा.”

विधायक बनने से पहले उमेश कुमार अपनी खोजी पत्रकारिता के लिए मशहूर रहे हैं. वे समाचार प्लस, पहाड़ टीवी समेत कई मीडिया प्लेटफार्म के सीईओ और एडिटर इन चीफ भी हैं.

जानिए कितनी है फोन की कीमत?
एमएलए उमेश कुमार का जो गोल्ड प्लेटेड iPhone 15 Pro Ultra Gold खोया है उसकी मार्केट वैल्यू की बात करें तो यह 7,39,651 रुपये यानी (8,890 डॉलर) की शुरुआती कीमत के बाद 8,22,951 रुपये (9,890 डॉलर) तक जाता है.

नीचे देखें उमेश कुमार की पोस्ट पर जनता कैसे अप्रैल फूल मना रही है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन