Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

मोदी से सटने की कोशिश क्यों कर रहे अर्नब गोस्वामी?

Mukesh Kumar : अर्नब गोस्वामी की नीयत मुझे ठीक नहीं लगती। जिस तरह से चमचागीरी वाले अंदाज़ में उन्होंने पीएम को जन्मदिन पर बधाईयाँ दीं, उससे पता चलता है कि वे मोदी से सटने की कोशिश कर रहे हैं। इसके पहले मोदी का नवनीत लेपन मार्का इंटरव्यू और हर रोज़ सरकार का ढोल पीटना बताता है कि उनके इरादे पत्रकारिता से इतर कुछ और भी हैं। विनीत जैन के कहने से वे ऐसा कर रहे होंगे, ये मुझे नहीं लगता।

मेरी समझ यही कहती है कि वे राजनीति में जाने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने अपना दाँव उस नेता और उस पार्टी पर लगा दिया है जिसके सितारे अभी बुलंद दिखलाई दे रहे हैं। हालाँकि राजनीति में अर्श से फर्श पर आने में देर भी नहीं लगती। लेकिन इतना जुआ तो खेलना पड़ता है। लगे रहो अर्नब भाई।

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश कुमार की एफबी वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन