Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

मोदीजी के इस दांव ने देशी मीडिया के लिए मुश्किल खड़ी कर दी है!

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना ‘पक्का दोस्त’ बताते हुए भारत-अमेरिका संबंधों की मजबूती पर जोर दिया है। ट्रंप के इस बयान पर पीएम मोदी ने प्रतिक्रिया देते हुए आभार जताया और कहा कि भारत और अमेरिका के बीच संबंध बेहद सकारात्मक, व्यापक और वैश्विक स्तर पर रणनीतिक साझेदारी की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

मोदी ने अपने आधिकारिक अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि वह राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं और आकलन की पूरी तरह सराहना और उसका स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच बेहद सकारात्मक और भविष्य की ओर देखने वाली व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है।

दोनों नेताओं के बीच पहले भी कई बार दोस्ताना संबंधों की झलक देखने को मिली है। ट्रंप ने पीएम मोदी के साथ अपने रिश्ते को कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर रेखांकित किया है। विशेषज्ञों के मुताबिक, यह बयान भारत-अमेरिका रिश्तों को और गहराई देने वाला है।


अब इस पूरे प्रकरण पर वरिष्ठ पत्रकार शीतल पी सिंह ने प्रधानमंत्री का ट्वीट शेयर कर लिखा है-

मोदीजी फिर लपके। गोदी मीडिया की दुर्गति होने वाली है। ट्रंप ने बीती रात (वहां दिन था) बयान दिया कि मोदी उनके पक्के दोस्त हैं। जवाब में सुबह सुबह मोदीजी ने तुरंत करवट बदल ली।

अब गोदी मीडिया और संघी प्रचार टोली के लिए मुश्किल खड़ी हो गई है, पिछले हफ़्ते भर से ट्रंप और अमरीका के दुर्गुणों का भंडाफोड़ करती इस मंडली को अचानक यू-टर्न लेना पड़ेगा।

अब सोशल मीडिया पर नये मीम्स की बाढ़ आने वाली है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन