Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

लव, सेक्स और धोखा में नप गए नये नवेले ACP मोहसिन खान, खुला राज गिरी गाज

कानपुर | आईआईटी की स्कॉलर छात्रा द्वारा लगे रेप के आरोपों के बाद कानपुर में तैनात एसीपी मोहसिन खान पर थाना कल्याणपुर में मुकदमा दर्ज किया गया है. इससे पहले एसीपी को पुलिस मुख्यालय, लखनऊ से अटैच किया जा चुका है. बताया जा रहा है कि आईआईटी से पीएचडी कर रहे खान ने लड़की से नजदीकी बढ़ाई. जिसमें खान ने उनका निकाह हो चुकने की बात छुपाई..

इसके बाद पूरी कहानी बड़ी पेचीदा है और इंट्रेस्टिंग भी… नीचे सबको एक-एक कर पढ़ जाइए…


अतुल तिवारी आक्रोश-

तो क्या वर्दी की हनक में बहक गए साहब के कदम..? कानपुर पुलिस के ACP मोहसिन खान पर आईआईटी कानपुर की एक PHD स्कॉलर ने रेप का आरोप लगाया है.

जानकारी के मुताबिक शायद कल्याणपुर थाने में एफआईआर भी लिख गयी है और एसीपी साहब को PHQ लखनऊ से अटैच किया गया..


परवेज अहमद-

कानपुर में तैनात ACP मोहसिन खान पर IIT की Phd स्कॉलर से रेप का आरोप, FIR!

एक तो दरी उठाने से फुरसत नहीं, लाख/ दो लाख में कोई ACP/CO बना तो रेप! ये अल्लाह की फिटकार है हम पर !

मोहसिन जेल क्यों नहीं भेजे गये, डीजीपी हेडक्वार्टर से अटैच कैसे और क्यों? इनके घर बुलडोजर कब चलेगा? क्या लल्लू , कल्लू , अब्दुल , जमाल, अशरफ होता तो कानपुर पुलिस यही रवैया रखती?

यूपी पुलिस, डीजीपी यूपी सर, ये दोहरा मापदंड क्यों? जेल भेजिए मोहसिन जैसे गलीज़ को, अभी एक माह पहले इसकी पत्नी ने एक बच्चे को जन्म दिया है…! मौलानाओं इसके खिलाफ फतवा जारी कीजिये!

नोट : नाम सिम्बॉलिक हैं कृपया इस नाम के धारक माफ़ करें!


रणविजय सिंह-

यूपी पुल‍िस के ACP मोहसीन पर एक लड़की ने बलात्‍कार का आरोप लगाया है.

लड़की IIT कानुपर में पढ़ाई कर रही थी, वहीं पर यूपी पुल‍िस के ACP की उनसे मुलाकात हुई थी.

ACP को इसी साल पुल‍िस सेवा में सराहनीय योगदान देने के ल‍िए प्रशंसा च‍िन्‍ह भी द‍िया गया है.


विवेक त्रिपाठी-

“लव, सेक्स और धोखा डार्लिंग, लव सेक्स और धोखा..”

नए नवेले आईपीएस मोहसिन खान इसी चक्कर में फंस गए. सोच रहे होंगे वर्दी की पॉवर है तो कुछ भी कर लेंगे.. कोई बाल भी न उखाड़ पाएगा.. लेकिन बेचारे कैरियर के शुरुआती दौर में लव और सेक्स के खेल में ऐसे उलझे हैं कि रास्ता नजर नहीं आ रहा है.

नौबत गिरफ्तारी और जेल की आ गई है. इस घटनाक्रम से पहले तक आईपीएस मोहसिन खान बतौर एसीपी कानपुर ने तैनात थे. खान साहब आईआईटी कानपुर से साइबर क्राइम और क्रिमिनोलॉजी की पढ़ाई (पीएचडी) भी कर रहे हैं. वहीं पर एक रिसर्च स्कॉलर से नैना लड़ गए. बातचीत से मेलजोल और फिर प्यार.. न जाने कब दो दिल एक जान से मामला आगे बढ़ गया.. कई महीने तक मौज-मस्ती चलती रही.

खान साहब की आईपीएस की नौकरी और आईआईटी छात्रा का भी भविष्य उज्जवल.. जबरदस्त कॉम्बिनेशन.. गाड़ी, बंगला, बैंक बैलेंस, नौकर-चाकर, भौकाल.. यानि लाइफ सेटल..

यही सोचकर छात्रा ने शादी बनाने की सोची तो पता चला खान साहब तो पहले से ही निकाह किए बैठे हैं. खान साहब छात्रा से सच छिपाकर पहला पहला प्यार है वाला नाटक खेल रहे थे.. घर में पत्नी की जी हुजूरी करते थे और फील्ड में आईआईटी छात्रा को शादी के ख्वाब दिखाकर उसका शोषण करते थे.

छात्रा की तो जिंदगी बर्बाद हो गई. भविष्य अंधेरे में डूब गया.. उसने खान साहब के खिलाफ रेप समेत अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है.

फिलहाल, शासन ने आईपीएस महोदय की इस करतूत को गंभीरता से लेते हुए उन्हें कानपुर से हटाकर पुलिस हेडक्वार्टर से अटैच कर दिया है. साथ ही कानपुर की एडीसीपी ट्रैफिक अर्चना के नेतृत्व में एसआईटी का गठन भी किया गया है. एसआईटी पूरे मामले की जांच कर रही है. बुरे फंसे आईपीएस महोदय..

मूल खबर…

कानपुर : IIT से क्रिमिनोलॉजी पढ़ रहे एसीपी पर पीएचडी छात्रा से रेप का आरोप, मुकदमा

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन