Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

कानपुर : IIT से क्रिमिनोलॉजी पढ़ रहे एसीपी पर पीएचडी छात्रा से रेप का आरोप, मुकदमा

कानपुर आईआई एक छात्रा ने एसीपी पर बेहद गंभीर आरोप लगाया है. आरोप लगने के बाद एसीपी को पुलिस मुख्यालय लखनऊ से अटैच कर दिया गया है.

जानकारी के मुताबिक, यूपी पुलिस सेवा के सीनियर अधिकारी और बतौर एसीपी (सहायक पुलिस आयुक्त) कानपुर में तैनात मोहसिन खान पर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर की एक पीएचडी स्कॉलर ने झांसा देकर सेक्स करने का आरोप लगाया है.

आरोप की जांच के लिए एसीपी ट्रैफिक अर्चना के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया है. साथ ही जांच को प्रभावित होने से बचाने के लिए मोहसिन खान को तत्काल पुलिस मुख्यालय लखनऊ से संबद्ध कर दिया गया है.

इस मामले में डीसीपी साउथ अंकिता शर्मा ने बताया कि आईआईटी कानपुर की एत छात्रा ने एसीपी मोहसिन खान पर सेक्स करने का आरोप लगाया है. छात्रा से तहरीर प्राप्त कर कल्याणपुर थाने में एफआईआर दर्ज की जा रही है. आगे सुनिए…

https://twitter.com/bhadasmedia/status/1867194853282427019?t=ExdjZefEKerdU6KOsy-N1A&s=08

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कलेक्टरगंज थाने और क्राइम ब्रांच के एसीपी मोहसिन खान कानपुर आईआईटी से क्रिमिनोलॉजी की पढ़ाई कर रहे हैं, जहां छात्रा से उनकी मुलाकात हुई और नजदीकियां बढ़ीं.

छात्रा ने कमिश्नर अखिल कुमार से शिकायत की थी जिसके बाद पुलिस आयुक्त ने डीसीपी साउथ अंकिता शर्मा को मौके पर जांच के लिए भेजा था.

मोहसिन खान पर लगे आरोप प्रारंभिक जांच में सही पाए जाने के बाद कमिश्नर के आदेश पर कल्याणपुर थाने में रेप समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है.

बता दें कि 2013 बैच के पीपीएस अफसर खान लखनऊ के रहने वाले हैं. मोहसिन ने एक जुलाई 2015 को यूपी पुलिस की नौकरी ज्वाइन की थी. कानपुर में मोहसिन 12 दिसंबर 2023 से तैनात हैं. इससे पहले वह तीन साल आगरा और तीन साल अलीगढ़ में तैनात रह चुके हैं.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन