Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

मृत्युंजय Live India Harpal को कर रहे रीलांच

वरिष्ठ पत्रकार मृत्युंजय ठाकुर अब immediate news network Pvt Ltd के नए चैनल Live India Harpal की relaunching कर रहे हैं। पहले इसका नाम live India 24/7 था। अब ये पोर्टल अपने नए नाम के साथ चौबीसों घंटे लाइव मोड में दिखेगा।

रांची में इसका मुख्यालय बनाया गया है और पूरा सेटअप सैटेलाइट चैनल जैसा किया जा रहा है। 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले इसे satelite पर लाने की योजना है।

चैनल के लिए योग्य पत्रकारों के चयन की प्रक्रिया भी लगभग पूरी कर ली गई है। चैनल का दायरा बिहार, झारखंड, उत्तरप्रदेश और दिल्ली एनसीआर रहेगा।

मृत्युंजय ने अपने करियर की शुरुआत बिहार के चर्चित पाटलिपुत्र टाइम्स अखबार से की थी। साल 1999 में वे टीवी में आ गए और बी ए जी रोजाना के बिहार ब्यूरो बनाए गए। वे मौर्य टीवी, महुआ चैनल, ईटीवी, आर्यन टीवी आदि में कार्यरत रहे हैं।

हाल में रफ़्तार टीवी के ग्रुप एडिटर पद से इस्तीफ़ा देने के बाद वे लाइव इंडिया हरपल से जुड़ कर रिलॉन्च करने की योजना पर काम करने लगे। यहां वे सीईओ सह ग्रुप एडिटर की जिम्मेवारी सम्हालेंगे। वरिष्ठ पत्रकार अनिरुद्ध कुमार मैनेजिंग एडिटर के तौर पर उन्हें सहयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि चैनल launching date की घोषणा जल्द कर दी जाएगी।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Arbind k Thakur

    June 30, 2023 at 8:05 pm

    Congratulations Mrityunjay Thakur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन