Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

मूँछो वाले इस विद्रोही ने भाजपा प्रत्याशी को पानी पिला रखा है!

खुर्शीद अनवर खान-

कौन कहता है अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता। मूंछों पर ताव दिए इस शख़्स को देख लो। इस अकेले इंसान ने मछलीशहर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बीपी सरोज की नाक में दम कर दिया है। सरोज के चुनावी रणनीतिकारों को कोई रास्ता नहीं सूझ रहा है।

इस नौजवान का नाम सुधीर सिंह विद्रोही उर्फ़ गुडडू है। जौनपुर इन्हें छोटे गुडडू के नाम से जानता है। गुड्डू से छोटे गुड्डू बनने की कहानी दिलचस्प है, फिर कभी सुनाएंगे। फिलवक्त इनका कारनामा सुनिए।

कभी टीडी कॉलेज की छात्र राजनीति का बड़ा चेहरा रहे सुधीर सिंह विद्रोही मड़ियाहूं क्षेत्र के बरमदेवा गांव के प्रधान हैं। सुधीर सिर्फ़ नाम से नहीं स्वभाव से भी विद्रोही हैं। अक्सर किसी न किसी के विरुद्ध विद्रोह का बिगुल बजाए रहते हैं।

फिलहाल सुधीर विद्रोही उर्फ़ छोटे गुडडू का निशाना बीपी सरोज हैं। बीपी सरोज जौनपुर ज़िले की मछलीशहर लोकसभा सीट से सांसद हैं और इस चुनाव में भाजपा ने उन्हें दुबारा प्रत्याशी बनाया है। सांसद जी ने कुछ साल पहले हुए किसी विवाद में दर्जनों ठाकुरों बाभनो पर एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करवाया था। इसी मुकदमे को मुद्दा बना कर सुधीर विद्रोही ने विद्रोह कर दिया है।

सुधीर सिंह गांव गांव जाकर ठाकुर -पंडित को जुटाते हैं। बीपी सरोज द्वारा दिये गए पुराने ज़ख्म को कुरेदते हैं और इस चुनाव में बीपी के ख़िलाफ़ मतदान का माहौल बनाते हैं। उनकी मेहनत का नतीजा यह है कि गांव गांव में बीपी सरोज के ख़िलाफ़ युवाओं की टीम खड़ी होती जा रही है। भाजपा के रणनीतिकार हैरत में हैं। अभी तक विद्रोही के विद्रोह की कोई काट भाजपाइयों को नज़र नहीं आ रही है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन