Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में हिंदुस्तान के प्रसार प्रतिनिधि पर मुफ्तखोरी की एफआईआर

रेहड़ी वाले ने खाने के पैसे मांगे तो गुर्राया मीडिया कर्मी, मामला डीआईजी तक पहुंचा

प्रसार प्रतिनिधि खुद को लोगों में बताता है हिंदुस्तान का पत्रकार

थाना पुलिस ने नहीं सुनी फरियाद तो डीआईजी के आदेश पर दर्ज हुई एफआईआर

सहारनपुर। कोई भी मीडिया संस्थान हो, पत्रकार तो कम संस्थान के अन्य कर्मचारी खुद को पत्रकार बताकर संस्थान के बाहर लोगों पर रौब गालिब करने में पीछे नहीं रहते हैं। ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का है, जहां प्रसार विभाग में कार्यरत प्रतिनिधि ने रेहड़ी वाले से खाना लिया और पैसे मांगे तो गुर्राया और रेहड़ी हटवा देने की धमकी दी। रेहड़ी वाले ने मुफ्तखोरी की शिकायत डीआईजी से की तो इस मीडिया कर्मी और उसके साथी पर मुकदमा दर्ज हो गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद अब हिंदुस्तान अखबार की फजीहत हो रही है।

हिंदुस्तान अखबार के मीडिया कर्मी की मुफ्तखोरी की शिकायत लेकर जब रेहड़ी वाला थाना सदर बाजार गया तो पुलिस ने उसकी फरियाद नहीं सुनी तब वह डीआईजी से जाकर मिला।

जनपद सहारनपुर के ग्राम पिजौरा निवासी रवि कुमार ने पुलिस उपमहानिरीक्षक को दिए शिकायती पत्र में कहा कि वह अपने मामा श्री चंद्र के ढाबा रेहड़ी पर काम करता है। 28 अक्टूबर को रात्रि करीब 10 बजे दो युवक आए, जिनमें भूपेंद्र सिंह खुद को हिंदुस्तान अखबार का पत्रकार बताता है और दूसरा उसका साथी राजीव अरोड़ा है। यह लोग रेहड़ी पर खाना लेने आए। खाना देकर जब पैसे मांगे तो यह लोग गाली गलौज करने लगे और बोले तुम्हारी रेहड़ी हटवा दूंगा। खाने के पैसे भी लेकर नहीं गए।

पुलिस उप महानिरीक्षक ने थानाध्यक्ष सदर बाजार को अभियोग पंजीकृत करने के आदेश दिए जिसके बाद थाना सदर बाजार में हिंदुस्तान अखबार के भूपेंद्र सिंह और उसके साथी राजीव अरोड़ा के विरुद्ध आईपीसी की धारा 406, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया हालांकि पुलिस ने अभी इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की है। भूपेंद्र सिंह हिंदुस्तान अखबार में सहारनपुर में प्रसार का कार्य देखते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन