Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

ये सिर्फ़ एक मुकेश की कहानी नहीं है, बस्तर या देश के किसी भी किनारे में मौजूद हर सच्चे पत्रकार को ऐसे कई “ठेकेदारों” से हर वक़्त ख़तरा है!

अक्षय विनोद शुक्ला-

मुकेश चंद्राकर या बस्तर जंक्शन, मुझे नहीं पता आप इस नाम से वाक़िफ़ हैं या नहीं लेकिन यकीन के साथ कह सकता हूँ की बस्तर और उससे जुड़ी ख़बर पर नज़र रखने वाले का वास्ता इस नाम से ज़रूर पड़ा होगा।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जैसी एक छोटी सी जगह से किसी युवा का सिर्फ़ सपने देखना बल्कि उस सपने को जीने और पूरा करने का एक नाम था मुकेश चंद्राकर! जिसने निडरता से बस्तर की आवाज़ को एक प्लेटफॉर्म दिया।

अगस्त में दृश्यम् की एक कहानी करने के लिए बीजापुर में कुछ दिन रुकना हुआ। पता नहीं था यही आख़िरी मुलाक़ात होगी। मिलते ही मैंने मज़ाकिया लहज़े में कहा – “अरे भाई तुम तो पूरे नील नितिन मुकेश हो बस्तर के” तो हँसते हुए जवाब मिला – हाँ दादा लेकिन आप अक्षय कुमार हो।

मुकेश अपने दफ़्तर में लेकर पहुँचा और दिखाया की कैसा सेटअप तैयार कर रहा है। मुझे बड़ी ख़ुशी हुई की कोई व्यक्ति अपनी मेहनत से इतना कुछ इतने सुदूरवर्ती क्षेत्र में कर रहा है और पूरी दुनिया की रेस में तेज़ी से फर्राटा भर रहा है।

हम देर रात तक गेस्ट हाउस में बैठे रहे लेकिन खाना खाने के लिए कहने पर हर बार मुकेश का कहना होता दादा खाना तो घर पर ही खाऊँगा बाहर का अभी बच रहा हूँ। नए साल पर घर वाले खाने पर मुकेश का इंतज़ार कर रहे होंगे और ये इंतज़ार कभी ख़त्म नहीं होगा।

कल भानुप्रतापुर पहुँचा तो देर शाम मोबाइल देखा और देखते ही दिमाग़ सुन्न पड़ गया। मुकेश जिसने एक सड़क को लेकर अनियमितता की ख़बर दिखाई थी वो 1 जनवरी से लापता थे और उनका शव ठेकेदार की संपत्ति (सेप्टिक टैंक) में ना सिर्फ़ मिला, बल्कि शव के ऊपर बाक़ायदा प्लास्टर कर दिया गया था ताक़ि पता ना चल सके।

ये सिर्फ़ एक मुकेश की कहानी नहीं है, बस्तर या देश के किसी भी किनारे में मौजूद हर सच्चे पत्रकार को ऐसे कई “ठेकेदारों” से हर वक़्त ख़तरा है। उम्मीद है सरकार हमारे भाई मुकेश को जल्द से जल्द इंसाफ़ दिलायेगी।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन