Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

उप सूचना निदेशक की करतूतें अब बर्दाश्त नहीं : उप सचिव प्रेस क्लब अयोध्या

ओम प्रकाश सिंह, अयोध्या 

रामनगरी के सूचना विभाग में सरकार ने ऐसा उप-सूचना निदेशक (नाम है मुरलीधर सिंह) नियुक्त कर दिया है जो पत्रकारों की संस्था को ही हड़प लेना चाहता है। लगभग पांच वर्ष पूर्व अयोध्या में तैनाती पाते ही इस अधिकारी ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व.मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल में बने प्रेस क्लब को ही हड़पने की साजिश रच डाली। सारथी बनाया ऐसे एक पत्रकार को जिसक खिलाफ अयोध्या पुलिस ने कई आपराधिक मुकदमे दर्ज किए हुए हैं। अधीक्षक स्तर के दो अधिकारियों ने अपनी जांच रिपोर्ट में उक्त पत्रकार को देह व्यापार के लिए भी इंगित किया है।

कई वर्षों से प्रेस क्लब अयोध्या के सचिव हैं त्रियुगीनारायण तिवारी जो जनसत्ता के लिए रिपोर्टिंग करते हैं। त्रियुगीनारायण तिवारी का सचिव के रूप में लंबा कार्यकाल कई पत्रकारों को खटकता रहा है। उप-निदेशक सूचना ने एक पत्रकार की ऐसी खटकन को अपना हथियार बना लिया और पत्रकार त्रियुगीनारायण तिवारी की मान्यता समाप्त करने के लिए जनसत्ता के संपादक को पत्र लिख मारा।

पानी सर से ऊपर होता देख प्रेस क्लब के पत्रकारों ने धनुहा बाण उठा लिया है। प्रेस क्लब उप सचिव नाथबक्श सिंह ने उप निदेशक सूचना को पत्र लिखकर चेतावनी दे दिया है कि पत्रकारों के मामलें में वो जबरदस्ती टांग ना अड़ावें।

देखें पत्र-

इन्हें भी पढ़ें-

सरकारी कारिंदा तय करेगा अयोध्या से कौन होगा जनसत्ता का पत्रकार!

अफसरों को पत्रकारों के कार्यक्रम में जाने से रोकता है सूचना विभाग का उप निदेशक!

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन