Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

अस्पताल संचालक ने जी न्यूज के रिपोर्टर पर लगाया पैसे मांगने का आरोप, दी थाने में तहरीर

बिहार के मुजफ्फरपुर में अस्पताल संचालक ने जी न्यूज के पत्रकार पर खबर नहीं चलाने के लिए पैसे मांगने का आरोप लगाया है. अस्पताल संचालक ने कांटी थाना में जी न्यूज के पत्रकार शिव शंकर झा के खिलाफ लिखित शिकायत दी है.

कांटी थाना क्षेत्र के गॉड ग्लोबल अस्पताल में कोविड मरीज जीवछ राम को भर्ती कराया गया. बाद में मरीज की नाजुक हालत को देखते हुए उच्च अस्पताल रेफर कर दिया गया. आरोप है कि इसी दौरान पत्रकार शिव शंकर ने अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही पर एक स्टोरी तैयार कर पत्रकारों को मैनेज करने के लिए पचास हजार रुपये की मांग कर दी.

डॉक्टर अरशद अंजुम ने पत्रकार शिव शंकर झा के खिलाफ कांटी थाना में लिखित शिकायत दे दी है. बाद में डॉक्टर ने अपने अस्पताल में जिले के पत्रकारों को बुलाकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी.

पता चला है कि डॉक्टर को एक अन्य पत्रकार ने धमकाया कि पुलिस में दिए गए आवेदन से जी न्यूज का नाम हटा दो. डॉक्टर अरशद अंजुम ने सीधे शब्द में कहा कि शिवशंकर झा जब जी न्यूज का नाम लेकर फोन किया तो फिर मैं आवेदन से जी न्यूज का नाम क्यों हटा दूं.

देखें शिकायती पत्र-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. jai prakash singh

    May 23, 2021 at 6:24 pm

    पत्रकार का क्या दोष,उसे चैनल में भी पैसा पहुंचना है ,अपना पेट भी पालना है,सेकेंडों की बाइट के आधार पा मेहनताना मिलता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन