Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

रिटायर होने के बाद इस बड़े मीडिया हाउस में सम्पादक बने नागेंद्र

वरिष्ठ पत्रकार नागेंद्र प्रताप ने नई पारी की शुरुआत कर दी है। वे दैनिक भास्कर समूह की कम्पनी डीबी कॉर्प से जुड़ गए हैं।

उन्हें सम्पादक बनाया गया है। नागेंद्र भास्कर के डिजिटल वेंचर के हिस्से होंगे।

बताया जा रहा है कि उन्हें भविष्य में भास्कर डिजिटल के यूपी इलाके की जिम्मेदारी दी जाएगी। सूत्रों का कहना है कि नागेंद्र प्रताप भोपाल पहुंच कर जॉइनिंग के बाद बिहार चुनाव के लिए बनी टीम से सम्बद्ध हो गए हैं। बिहार चुनाव बाद उन्हें भोपाल से लखनऊ भेजा जाएगा ताकि भास्कर डिजिटल यूपी के कामकाज को संभाल सकें।

नागेन्द्र इससे पहले ‘हिंदुस्तान’ के वाराणसी, गोरखपुर और भागलपुर संस्करणों के सम्पादक रहे हैं। हिंदुस्तान अखबार के कई एडिशनों की सफल लांचिंग का अनुभव भी उनके पास है। ‘हिंदुस्तान’ के लखनऊ संस्करण की लांचिंग और उसे विस्तार देने में उनकी बड़ी भूमिका रही है। हिंदुस्तान दिल्ली से अवकाश लेने के बाद लखनऊ में उन्होंने कुछ मित्रों के साथ एक वेबसाइट भी शुरू की थी।

नागेंद्र दैनिक हिंदुस्तान अखबार के गोरखपुर संस्करण के लंबे समय तक सम्पादक रहे। हिंदुस्तान से ही वे सेवानिवृत्त हुए। कुछ वक्त तक आराम और डिजिटल मीडिया के साथ कुछ प्रयोगों के बाद अब फिर से मुख्यधारा मीडिया में धमाकेदार तरीके से वापसी की है।

नागेंद्र प्रताप ईमानदार, विनम्र, अध्ययनशील, मेहनती और पेशेवर पत्रकार हैं। वे हिंदुस्तान बनारस और लखनऊ में भी कार्यरत रहे। रिटायरमेंट के समय वे हिंदुस्तान नोएडा के साथ संबद्ध रहे।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन