Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

लिफ्ट मांगकर नईदुनिया के पत्रकार को चाकू अड़ाकर लूट लिया, चार गिरफ्तार

Group of uniformed police officers standing behind four kneeling suspects with hoods covering their faces, posing for a photo during an arrest operation.

भोपाल। नईदुनिया के पत्रकार अनुज मीणा के साथ हुए अपहरण और लूटकांड का भोपाल पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक, चाकू और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। साथ ही उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की गई रकम में से करीब 27 हजार रुपये फ्रीज भी करा दिए हैं।

निशातपुरा थाना पुलिस के मुताबिक, पत्रकार अनुज मीणा की शिकायत के बाद आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। जांच के दौरान सबसे पहले काजीकैंप इलाके से मुख्य आरोपी यासीन अली को हिरासत में लिया गया। उससे पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने नादरा बस स्टैंड के पास स्थित एक पान दुकान पर दबिश देकर तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 22 वर्षीय यासीन अली निवासी एकता नगर, 19 वर्षीय फरहान अद्द, 20 वर्षीय अल्फेस खान और 18 वर्षीय अरहम शेख निवासी कमल नगर क्षेत्र के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार चारों आरोपी पहले से आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं और उनका आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने पत्रकार अनुज मीणा को चाकू की नोक पर बंधक बनाकर परिचितों से ऑनलाइन पैसे मंगवाए और रकम अपने खातों में ट्रांसफर कराई थी।

दरअसल, सोमवार देर रात अनुज मीणा कार्यालय से काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान निशातपुरा इलाके में एक युवक ने उनसे लिफ्ट मांगी। मना करने के कुछ देर बाद एक अन्य युवक उनकी बाइक के सामने आ गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर गिर गया। इसके बाद वहां पहले से मौजूद तीन अन्य युवक भी पहुंच गए और चाकू दिखाकर उन्हें जबरन एक कमरे में ले गए।

पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने पहले नकदी मांगी और पर्याप्त रकम न मिलने पर जान से मारने की धमकी देते हुए परिचितों से ऑनलाइन पैसे मंगवाने के लिए मजबूर किया। आरोपियों ने विभिन्न माध्यमों से करीब 32 हजार रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने उन्हें रात करीब तीन बजे छोड़ा था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की आगे भी जांच जारी है और आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन