Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

ये दो तस्वीरें देखिए और तय कीजिए जनता का पत्रकार कौन है?

सुधीर चौधरी बखूबी वो काम कर रहे हैं जिसके लिए उन्हें करोड़ों रुपया देकर डीडी न्यूज़ में बिठाया गया है। दूर दराज गांव गिरांव की जनता आज भी समाचारों के लिए दूरदर्शन पर निर्भर है और सही मानती है, जिसे भ्रमित करने का काम सुधीर चौधरी को दिया गया है। उनके कार्यक्रम का नाम DECODE तो यूँ रखा गया है जैसे न जाने सुधीर कौन से झूठ का कपड़ा फाड़ देंगे। लेकिन है इसका बिल्कुल उल्टा। नकली यमुना बना दिखाकर जनता को मूर्ख बनाया जा रहा है। नीचे देखें…


सौरभ यादव-

पहली तस्वीर सुधीर चौधरी की है जो यमुना को साफ दिखा रहे हैं। दूसरी तस्वीर शरद शर्मा की है जो यमुना की सच्चाई दिखा रहे हैं। ये दोनों तस्वीरें साफ-साफ बता रही हैं कि कौन जनता का पत्रकार है और कौन सरकारी पत्रकार है।


शकील अख्तर-

लीजिए प्रधानमंत्री मोदी का मैसेज आ गया। छठ पूजा के लिए गंगा के फिल्टर पानी से बनाए घाट पर नहीं गए।

सबसे बड़ी हार गोदी मीडिया की है। जिसने पूरी कोशिश कर ली की गंगा के पानी को यमुना का पानी सिद्ध कर दे मगर आम आदमी पार्टी की आक्रामक विपक्ष की भूमिका और सोशल मीडिया ने उसे सफल नहीं होने दिया।

जो जो एंकर वहां जाकर गंगा के पानी से बनाए कृत्रिम यमुना किनारे को यमुना नदी साबित कर रहे थे उन्हें शर्म तो क्या आएगी मगर अपने ऑफिसों में ही वे मुंह दिखाने लायक नहीं होंगे।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के लिए भी बहुत निराशाजनक दिन। उन्होंने जितनी मेहनत घाट बनवाने के लिए नहीं की थी उससे ज्यादा मेहनत उसे असली साबित करने के लिए की थी।

मगर जिस मीडिया के जरिए की थी उसकी असलियत प्रधानमंत्री मोदी से ज्यादा कौन जानता होगा इसलिए उसके यह बताने पर की घाट सही है प्रधानमंत्री समझ गए की घाट गलत है!

संबंधित खबर…

सौरव भारद्वाज ने मीडिया का एक नया मॉडल दे दिया!

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन