Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

राजस्थान

संवाददाता पर नशे में उत्पात मचाने, दीवार तोड़ने और महिला से अभद्रता करने का आरोप

राजस्थान के बूंदी में समाचार जगत के संवाददाता पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप लगाए गए हैं कि रिपोर्टर दुर्गा शंकर शर्मा और उसके पुत्र विशाल शर्मा ने नशे में अपने पड़ोसी की दीवार तोड़ दी. पीड़ित रोशनदान के पास दीवार करवा रहा था। उसी दीवार को दोनों ने तोड़ दिया। दीवार टूटने से पीड़ित को नुकसान उठाना पड़ा है। दीवार के गिरने से नीचे वाली छत् टूट गयी. पीड़ित ने एसपी को रिपोर्ट दी है जबकि कोतवाली में भी मामला दर्ज करवाया है.

शहर के सूरजजी का बड़ चौधरी की गली बालचंद पाड़ा निवासी द्वारिका बाई पत्नी नृसिंहलाल नामा ने बताया कि दुर्गाशंकर व उसके परिवार के सदस्यों ने मेरे मकान में तोड़फोड़ की ओर जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। इसको लेकर 8 मार्च 22 को कोतवाली थाने में रिपोर्ट देने के बावजूद कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे आरोपियों के हौसले बुलंद होने से वह पीड़िता के परिवार को धमका रहा है। इससे पीड़िता के परिवार में दहशत बनी हुई है।

पीड़िता ने बताया कि मेरा व आरोपी दुर्गाशंकर शर्मा पुत्र गोपाल लाल के मकान की दीवार एक साथ बनी हुई है जिसमें खिडकियां लगी हुई हैं। दुर्गाशंकर ने अपने मकान में प्रेम बाई व उसके पुत्र सोनू को किराये से दे रखा है। किरायेदार प्रेम बाई आए दिन मेरे व परिवार में गाली गलौज करती है। इसके संबंध में मकान मालिक को कई बार समझाया, लेकिन प्रेम बाई का गाली गलौज बंद नहीं हुआ। वहीं प्रेम बाई पुत्र सोनू खिड़की से मेरे मकान में ताकझांक करता है। इसकी थाना कोतवाली में रिपोर्ट दी तो पुलिस द्वारा राजीनामा करवाया गया जिसमें प्रेम बाई द्वारा फरवरी में मकान खाली करने की बात कही गई, लेकिन प्रेम बाई ने मकान खाली नहीं की और उसका गाली गलौज व सोनू की ताकझांक जारी रही।

पीड़िता ने परेशान होकर अपने मकान की दीवार को ऊंचा कर खिड़कियों को बंद कर दिया। इस पर दुर्गाशंकर, राधा शर्मा पत्नी दुर्गाशंकर, विशाल पुत्र दुर्गाशंकर हाथों में सरिया लेकर आए। मेरे घर में जबरन घुस गए और दीवार को तोड़ दिया। दीवार गिरने से मेरे मकान के लेंटर, टाइल्स, कोटा स्टोन व पटि्टयां टूट गईं। मैंने उन्हें रोकने की कोशिश तो विशाल ने धक्का देकर गिरा दिया। मुझे बचाने मेरे पति आए तो तीनों जनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की बाद में पड़ोसियों ने आकर बचाया। इस मामले 8 मार्च 2022 को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से आरोपी जाने से मारने की धमकियां दे रहा है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन