
मजीठिया वेज बोर्ड के खौफ से भास्कर ग्रुप की कंपनी डीबी कार्प में मांगा जा रहा है जबरन रिजाइन…. “डीबी कॅार्प” द्वारा संचालित मराठी दैनिक ‘दिव्य मराठी’ के नासिक संस्करण से बेहद परेशान करने वाली खबर आ रही है। यहां मजीठिया वेज बोर्ड मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लेकर खौफ खाये प्रबंधन अपने कर्मचारियों से जबरन रिजाइन लिखवा रहा है। पेज मेकर के तौर पर कार्य कर रहे प्रशांत रघुनाथ बोडाके ने प्रबंधन के रवैये से तंग आकर बीती रात आफिस के कैंपस में ही आत्महत्या का प्रयास किया।
प्रशांत की परेशानी यह थी कि पिछले कुछ दिनों से एचआर मैनेजर की ओर से उन पर इस्तीफा देने का दबाव बनाया जा रहा था। आखिर प्रशांत ने तंग आकर कल रात में नींद की कई गोलियां खाकर अपने प्राण त्याग देने की कोशिश की, जिसके चलते उन्हें नासिक के साई केनकर अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है। कुछ साथियो ने ये सूचना भेजी है कि प्रशांत की हालत स्थिर बनी हुई है… प्रार्थना करें कि प्रशांत जल्दी से जल्दी स्वस्थ हो जाएं।
आपको बताना जरूरी है कि ”भास्कर” प्रबंधन द्वारा अन्य संस्करणों के भी कर्मचारियों से इस्तीफे लेने का प्रयास जारी है। नासिक के अलावा औरंगाबाद, भोपाल से भी कुछ साथियों ने फोन कर बताया कि भास्कर प्रबंधन उनसे जबरन रिजाइन लिखवा रहा है। फिलहाल सभी पत्रकारों से निवेदन है वे त्यागपत्र न दें, आत्महत्या न करें और कामगार आयुक्त कार्यालय को प्रताड़ना की सूचना लिखित रूप से दें।
शशिकांत सिंह
पत्रकार और आरटीआई एक्टिविस्ट
मुंबई
9322411335
1 Comment
Leave a Reply
Cancel reply
Leave a Reply
भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team
भड़ास मेल: [email protected]
Latest 100 भड़ास
- भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने वाले एलन मस्क के स्वागत में राहुल गांधी ने इतनी जल्दबाजी क्यों दिखाई?
- लखीमपुर खीरी जिले के NEWS18 के रिपोर्टर मनोज शर्मा ने 18 वर्ष काम करने के बाद दिया इस्तीफा, यह है उनका इस्तीफानामा
- विशाल अमन ने लगाई लंबी छलांग, ‘सच बेधड़क’ ग्रुप में बने ‘बिजनेस हेड-गवर्नमेंट’
- प्रिय कमलेश सिंह, आपने आत्ममुग्धता में काफी झूठ बोला है, जो अक्सर आप करते रहते हैं!
- ख़ुद की लापरवाही के शिकार हो गए नाना पाटेकर!
- मोदी पर ट्वीट के कारण गौरव पांधी को उठा ले गई दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल!
- आज भी बड़ी गिरावट : ऐतिहासिक क्रैश के दौर में शेयर बाजार!
- आंदोलन में शामिल होने ध्रुव राठी भारत आए!
- आंदोलन कुचलने की पूरी तैयारी है, दस अक्टूबर को कहीं आर-पार न हो जाए!
- पत्रकार गजेंद्र सिंह का आरोप : पार्लियामेंट स्ट्रीट से डिटेन, FIR, तिहाड़ भेजा, इंस्टाग्राम बंद… अब बस मेरी जान रह गई है, वो भी ले लीजिए!
- NMC के नए नियम : डॉक्टर-अस्पताल सोशल मीडिया पर मरीज लाने का प्रचार नहीं कर सकेंगे, AI टेस्टिमोनियल और ‘गारंटीड इलाज’ पर रोक
- राजनीति करवट बदल रही है, लोकतंत्र हिल गया था, लोकतंत्र झूल गया है, संघर्ष पनपेगा, अब नहीं तो कब?
- 99.97% हेयरकट वाले विवाद के बीच नया मोड़ : एस्सेल कंपनियों ने LIC हाउसिंग को पूरा मूलधन चुकाने का प्रस्ताव दिया
- फिलहाल 919 निजी सैटेलाइट टीवी चैनलों के साथ भारत दुनिया के सबसे बड़े टीवी बाजारों में से एक बना हुआ है!
- करीब एक साल बाद प्रेस काउंसिल को मिले 13 पत्रकार सदस्य, केंद्र ने छह संपादकों और सात कार्यरत पत्रकारों के नाम अधिसूचित किए
- प्रदर्शन कवर करने पहुंचे प्रेस फोटोग्राफर की जान पर बनी: पुलिस की बस की छत पर फंसे पत्रकार, तेज रफ्तार बस में पेड़ों की डालियों से बचते रहे
- दिल्ली पुलिस तो अब पार्टी बन गई, 10 अक्टूबर के CJP के आंदोलन में नागरिकों से शामिल न होने की अपील कर दी!
- बीबीसी के पत्रकार दिलनवाज पाशा के साथ दिल्ली पुलिस ने की बदतमीजी!
- एलन मस्क ने आरोप लगाया है कि कुछ प्रभावशाली भारतीय कारोबारी स्टारलिंक की भारत में एंट्री रोक रहे हैं!
- समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद धनराज नाथवानी का ‘मोदी भक्ति’ वाला ट्वीट और वीडियो चर्चा में!
- स्वरा भास्कर के आरोपों के बाद फिल्म क्रिटिक केआरके ने लिया अविनाश दास का नाम! देखें वीडियो
- हे दिल्ली पुलिस, आप सेंसर बोर्ड वाला काम क्यों नहीं संभाल लेते?
- सनसनीबाज डिजिटल पत्रकारिता : प्रेमानंद को लेकर शुभांकर मिश्रा के ‘आश्रम 2.0’ वाले बयान पर बवाल, पुतले फूंके गए
- एसपी डॉ इरज़ राजा से मिलकर उस महिला ने कहा- मुझे पति को छोड़कर पड़ोसी के साथ रहना है!
- उन 8 बच्चों में से 5 डॉक्टर बन गए… लेकिन अब जो हालत है उसमें कमजोर तबके का कोई बच्चा डॉक्टर बनने का सपना नहीं देख सकता!
- इंडिया टीवी से रिजाइन करने वाली पत्रकार इला काज़मी का खुलासा- एक चैनल मुसलमान रिपोर्टर्स को इसलिए हायर करता है ताकि सारे मुसलमानों को विलेन बनाया जा सके!
- आज के अखबार : एकनाथ शिन्दे के पूरे पन्ने के विज्ञापन पर महेश जेठमलानी बोलेंगे? गोदी वाले खबर करेंगे?
- राज्यसभा के लिये तीसरा प्रत्याशी न उतार अखिलेश ने दिया बड़ा सियासी संदेश
- दैनिक जागरण धनबाद में गुटबाजी के आरोप, अखबार की गुणवत्ता और प्रसार पर उठे सवाल
- अमर उजाला लखनऊ के अशोक मिश्रा ने ब्रेक की बड़ी खबर, अवैध खनन करने वाली उमाशंकर सिंह की कंपनियों को देना होगा 400 करोड़ का आयकर!
- रुबिका के पास नौकरी की कमी नहीं है, नेटवर्क18 ग्रुप ने फिर गले लगाया, मिली डबल जिम्मेदारी!
- “सम्भोग के वक्त मैं तुम्हारे नीचे नहीं रहूँगी क्योंकि परमेश्वर ने हम दोनों को बराबर बनाया है”
- नौकरी दिलाने के नाम पर 4.97 लाख रुपये लेने का आरोप, दैनिक भास्कर डिजिटल के रिपोर्टर के खिलाफ FIR
- यूपी ग्रामीण बैंक के कंप्यूटर खरीद टेंडर में भारी भ्रष्टाचार : भारतीय OEMs बाहर, विदेशी TCO सर्टिफिकेशन अनिवार्य!
- इंडिया टीवी की महिला रिपोर्टर का आरोप- गाइडेंस माँगने पर पीयूष पद्माकर ने की बेइज्जती, शिकायत के बाद कैमरा यूनिट बंद, फिर इस्तीफा
- भारत में एआई : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेक्टर में गौतम अडानी का डेटा सेंटर कारोबार दिलचस्प है, भारती एयरटेल समेत रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा ग्रुप भी मैदान में!
- वर्तमान युग के मनुष्य का कलुष नामजप से कट सकेगा, इसमें मुझको संशय है!
- मुरादाबाद में Public App पर दो रिपोर्टरों को अचानक हटाने का आरोप, वेतन रोकने की भी शिकायत
- टीवी9 के पत्रकार के आवास/कार्यालय को चोरों ने बनाया निशाना, नगदी व जेवरात ले उड़े!
- दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन पर पत्रकारों की एक सुर में प्रतिक्रिया: “पहले अपना नेम टैग लगाओ”
- रवीश कुमार ने PIB कार्ड वाली बहस पर कहा- “बस एक कानून बाकी है कि भारत में आप पत्रकारिता नहीं कर सकते”
- अगर ‘राधा-राधा’ नाम जपने से अकाल मृत्यु नहीं होती, तो फिर प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी का इतना दुखद अंत कैसे हुआ?
- महिला पत्रकार से बदसलूकी के आरोपों के बीच विवेक भगत को एडिशनल DCP का चार्ज, विवाद बढ़ा तो सरकार ने आदेश बदला
- आशू मिश्रा ने जनसत्ता अख़बार के साथ शुरू की नई पारी!
- क्या दिल्ली पुलिस सिखाएगी कैसे पत्रकारिता करें? प्रोटेस्ट कवरेज पर जारी गाइडलाइन पर बवाल
- टीवी न्यूज़ की विश्वसनीयता पर बड़ा सवाल: एडिटर्स गिल्ड की स्टडी में प्रिंट और स्वतंत्र डिजिटल मीडिया ने छोड़ा पीछे
- द हिन्दू का हिंदी प्रयोग: भाषा बदली, पत्रकारिता का मिजाज नहीं, बिना शोर-शराबे के हिंदी दर्शकों तक यूट्यूब के ज़रिए पहुंच रहा अंग्रेजी अखबार!
- मीडिया में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो देखें ये मौके: News24 में आउटपुट प्रोड्यूसर से लेकर दूरदर्शन में 9 कैटेगरी के असाइनमेंट
- अमेज़ सॉल्यूशंस के 11 साल की कामयाबी का मना जश्न, चमके कंपनी के सितारे
- अमर भारती मीडिया ग्रुप में पत्रकारों समेत विभिन्न पदों पर नियुक्तियां, अनुभवी अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित
- इंटरनेट के बिना मोबाइल पर Live TV चलेगा, D2M की व्यावसायिक लॉन्चिंग की तैयारी, 19 से ज्यादा शहरों में हो चुके ट्रायल!
- तीन महिला पत्रकारों से छेड़छाड़ मामले में रात भर चले आंदोलन के बाद दिल्ली पुलिस को झुकना पड़ा, शिकायत दर्ज कर क्राइम ब्रांच को भेजा गया!
- कैंसर पीड़ित पत्रकार महेश शिवहरे नहीं रहे!
- नवभारत टाइम्स में काम कर चुके डॉ. अंकुश त्रिपाठी भी भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बनाये गए!
- वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र मिश्र भी दिल्ली पुलिस के दुर्व्यवहार के हुए शिकार!
- बीस हजार में 85 दिन, छह स्लॉट : उत्तराखंड में सरकार की पालिसी से पोर्टल वाले दुखी!
- जंतर-मंतर पर पत्रकारों से बदसलूकी पर प्रेस क्लब ऑफ इंडिया सख्त, महिला पत्रकार से छेड़छाड़ की शिकायत पर कार्रवाई की मांग
- भयावह युद्ध की आशंका : अगर रूसी सैटेलाइट निशाना बनेंगे तो इलोन मस्क के सैटेलाइट थोक के भाव में टपकते नज़र आयेंगे!
- वरिष्ठ पत्रकार देवप्रिय अवस्थी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड!
- ‘बस्तर उत्सव’ में बड़े घोटाले की खबर ‘दैनिक भास्कर’ ने ब्रेक की!
- पत्रकार रोज़ी का एसीपी विवेक भगत पर छाती दबाने और पत्रकार आफ़रीन खान का CRPF जवान पर हिप टच करने का आरोप!
- सत्ता के पक्ष में बैटिंग करने वाले पत्रकारों में उमेश चतुर्वेदी भी शामिल!
- दिल्ली पुलिस की रणनीति : महिला पत्रकारों को छेड़ो और सोशल मीडिया इंफ़्लुएंसर्स से पीआईबी कार्ड मांगो!
- कांग्रेस वाले सीजेपी आंदोलन को लेकर कंफ्यूज़ हैं कि हाथ लगाएं या रहने दें!
- हल्द्वानी के वरिष्ठ पत्रकार योगेश भट्ट ने Nation 27 में शुरू की नई पारी
- मीडिया कारोबार में बड़ा बदलाव: प्रिंट पर दबाव, डिजिटल का उभार, TV चैनलों के लाइसेंस सरेंडर
- मोदी-शाह का ‘आतंक’ खत्म करने के लिए याद किए जाएंगे ‘कॉकरोच’!
- प्रदर्शन की ख़बर को ‘इंडियन एक्सप्रेस’ द्वारा पहले पन्ने से लगभग विलुप्त कर देना उसके ‘साहसिक कौशल’ का प्रमाण है!
- ‘चाय बेची तो किसने कहा था?’ मोदी पर अभिजीत दिपके का सीधा वार, बोले- “हमारे पैसों से दुनिया घूम रहे हैं”
- वरिष्ठ पत्रकारों की आंखों देखी… कैसे लगा लंबे वीकेंड पर नैनीताल से मसूरी तक सैलानियों का सैलाब?
- Gyanesh Kumar: क्या पुलिस वाले महिला पत्रकारों की छाती पर हाथ मार रहे हैं? राहुल गांधी और नेहा वोरा फायर हैं!
- Pyre Movie: वरिष्ठ फिल्म क्रिटिक पंकज शुक्ल को भी पसंद आ गई विनोद कापड़ी की फिल्म ‘पायर’
- LIC के हजारों करोड़ के निवेश पर CBI की FIR, Reliance Capital और अनिल अंबानी जांच के घेरे में!
- स्वरा भास्कर को भांति-भांति तरीके से छेड़ने वाला वह फिल्म डायरेक्टर कौन था?
- टीवी पर ब्रेकिंग न्यूज़ देखने कौन आता है? प्रसार भारती CEO गौरव द्विवेदी ने बदलते न्यूज़ कारोबार का खोल दिया राज
- अखबार छापो तो 5% टैक्स, खबर डिजिटल करो तो Google-Meta ले जाएं विज्ञापन का बड़ा हिस्सा!
- Hindustan Times में बड़ा संपादकीय बदलाव: Sukumar Ranganathan की विदाई, Kunal Pradhan ने संभाली कमान
- मीडिया कंपनियों के शेयरों में लगातार बिकवाली, Nifty Media 2.33% लुढ़का; ZEEL एक महीने में 23% नीचे, Network18 52% टूटा
- 18 साल बाद बिजनेस अखबारों की नई एंट्री, प्रिंट संकट के बीच दक्षिण भारत से तीन नए बिजनेस डेली की दस्तक
- वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज की सारी मार्केटिंग ध्वस्त!
- साबरमती का संत और किंग्सवे हॉल का डांस!
- कोरोनाकाल में दिवंगत पत्रकारों को नोएडा मीडिया क्लब ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, स्मृतिवन में गूंजे स्मृतियों के स्वर
- कम्पिल में जुटे सैकड़ों पत्रकार, निष्पक्ष एवं जनहितकारी पत्रकारिता पर हुआ मंथन
- पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस.वाई. कुरैशी ने ज्ञानेश कुमार के अपराध का किया खुलासा, रवीश कुमार बोले- ‘बापू के बड्डे के दिन डाकू की चर्चा’
- फिल्म ‘कवन कसूर’: बिना शोर-शराबे के गाजीपुर की मिट्टी में एक बार फिर भोजपुरी सिनेमा को मिला नया ताना-बाना
- अनिल कुमार की तानाशाही के चलते एनडीटीवी से अलविदा!
- स्वतंत्र पत्रकार हर्ष यादव के साथ जंतर मंतर पर आज क्या हुआ, देखें तस्वीरें
- जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के साथ पत्रकारों को भी नहीं बख्श रही दिल्ली पुलिस, देखें वीडियो
- हिंदू कालेज के शिक्षक और ‘बनास जन’ त्रैमासिक के संपादक पल्लव का आज जन्मदिन है!
- डेरा प्रमुख राम रहीम ने जिन 400 लोगों को बधिया कराया था, आज वही उसके खिलाफ केस लड़ रहे हैं!
- Firstpost को चाहिए इंटरनेशनल डेस्क राइटर्स!
- सड़क हादसे में PIB, दूरदर्शन और CBC के 3 सरकारी सूचना अधिकारियों की मौत!
- पत्रकार अभिषेक सोम, राघव वालिया और ऋषभ राणा के बारे में सूचनाएं!
- वोट चोर ज्ञानेश को बचाने के लिए मोदी ने अपना पूरा पुलिस तंत्र लगा दिया है- संजय सिंह
- सड़क के गड्ढे में बैठी रिपोर्टर की फोटो हुई वायरल तो अगले ही दिन बदली तस्वीर!
- सीएनएन-न्यूज़18 से जुड़ीं पत्रकार अकांक्षा खजुरिया कपूर
- सृष्टि ओझा ने बतौर एसोसिएट एडिटर (Legal) NDTV जॉइन किया!
- टाइम्स ऑफ इंडिया डिजिटल में मेघना डेका बनीं नेशनल एडिटर!
- न्यूज़ एंकर सुरभि तिवारी की एक बार फिर जी मीडिया में वापसी!
- वरिष्ठ लेखिका मृदुला गर्ग के 93 वर्षीय पति मरने से ठीक पहले तक एक नया बिजनेस शुरू करने में जुटे हुए थे!


aaaaaa
July 8, 2016 at 7:10 am
हमारे गांवों में एक कहावत है कि हर बहे से खर खाए बकरी अँचार खाए अर्थात जो बैल हल में जुते उसके हिस्से घास-भूसा और जो बकरी बैठी-बैठी में-में करती रहे उसके भोजन में स्वादिष्ट अचार.खैर,बैलों द्वारा खेती तो बंद हो गयी लेकिन इस कहावत में जो व्यंग्य छिपा हुआ था आज भी अपनी जगह सत्य है और सिर्फ गांवों ही नहीं बल्कि शहरों के लिए भी उतना ही सत्य है.अब समाचारों की दुनिया को ही लें कोल्हू के बैल की तरह;खासतौर पर निचले स्तर के मीडियाकर्मी दिन-रात खटते रहते हैं और महीने के अंत में जब पैसा हाथ में आता है तो इतना भी नहीं होता कि जिससे उनका और उनके परिवार का १० दिन का खर्च भी निकल सके.ऐसा भी नहीं है कि उनकी नियोक्ता मीडिया कम्पनियाँ ऐसा मजबूरी में करती हैं बल्कि अगर हम उनकी सालाना बैलेंस शीट को देखें तो पाएँगे कि वे तो हर साल भारी लाभ में होती हैं.हाँ,यह बात अलग है कि अकूत धन के ढेर पर बैठा उसका मालिक पूरे लाभ को अकेले ही हजम कर जाना चाहता है और चाहता क्या है वह बाजाप्ता ऐसा कर भी रहा है.इस तरह भारतीय मीडिया उद्योग में कमाएगा लंगोटीवाला और खाएगा धोतीवाला वाली कहावत बड़े ही मजे में चरितार्थ हो रही है.
मित्रों,हमारे पूर्वज राजनीतिज्ञों ने,जिनमें से अधिकतर कभी-न-कभी पत्रकार भी रह चुके थे;आनेवाले समय में हृदयहीन पूँजी के हाथों पत्रकारों की संभावित दुर्गति को अपनी दूरदृष्टि के माध्यम से साफ-साफ देख लिया था और इसलिए उन्होंने प्रेस अधिनियम द्वारा उनके हितों की रक्षा करने की कोशिश की.हालाँकि,आश्चर्यजनक रूप से इलेक्ट्रोनिक और वेब मीडिया कर्मी अभी भी इस सुरक्षा छतरी से बाहर हैं.क्यों बाहर हैं शायद सरकार को पता हो लेकिन जो इसके दायरे में आते हैं उन समाचारपत्र कर्मचारियों को भी दुर्भाग्यवश इस अति महत्वपूर्ण कानून का फायदा नहीं मिल पा रहा है.उन्हें इसके दायरे से बाहर करने के लिए कई तरह के सादे प्रपत्रों पर नियुक्ति के समय ही हस्ताक्षर करवा लिया जाता है और फिर मिल जाती है प्रबंधन को छूट उनकी रोटी के साथ खुलकर खेलने की.यानि सरकार जब तक पेड़ पर चढ़ने को तैयार होती है तब तक मीडिया कंपनियों के मालिक पात-पात को गिन आते हैं.भारत का ऐसा कोई भी कानून नहीं जिसमें कुछ-न-कुछ लूप होल्स नहीं हो,कमियाँ न हों फिर पूंजीपतियों के पास तो हमेशा उनके साथ नाभिनालबद्ध दुनिया के सबसे बेहतरीन दिमाग भी होते हैं;हर जोड़ का तोड़ निकालने के लिए.
मित्रों,सभी पत्रकार व गैर पत्रकार समाचार-पत्र कर्मियों के लिए मजीठिया वेतन आयोग की सिफारिशों को आए एक साल होने को है लेकिन कोई भी समाचार-पत्र या समाचार एजेंसी प्रबंधन के कानों पर जूँ तक नहीं रेंग रही;ऊपर से वे मजीठिया की सिफारिशों का विरोध भी कर रहे हैं.उनमें से कुछ तो कथित न्याय की आशा में न्यायालय भी पहुँच गए परन्तु सर्वोच्च न्यायालय ने उन्हें राहत देने से मना कर दिया और सब कुछ सरकार पर छोड़ दिया.
मित्रों,इस प्रकार इस समय जो वस्तु-स्थिति है वो यह है कि मीडिया कंपनियों के मालिक किसी भी स्थिति में अपने कर्मचारियों को मजीठिया आयोग की सिफारिशों के अनुरूप वेतन बढाकर अपने मुनाफे को कम करने को तैयार नहीं हैं और वे इसके लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार हैं.क्या वे भारतवर्ष के सारे कानूनों से परे हैं?संविधान में तो ऐसा कुछ नहीं लिखा.अभी कुछ भी दिन पहले मैंने bhadas4media पर यह समाचार देखा कि दैनिक जागरण,कानपुर ने अपने कर्मचारियों से जबरन एक प्रपत्र पर हस्ताक्षर भी करवा लिया है.उस कथित प्रपत्र पर यह लिखा हुआ है कि ”मैं जागरण की सेवाओं से संतुष्ट हूं और जागरण मेरे और मेरे परिवार के हितों की पूरी तरह सुरक्षा कर रहा है. मुझे मजीठिया आयोग की सिफारिशों के अनुरूप कोई वेतनमान नहीं चाहिए.”अब आप ही बताईए बेचारे दस्तखत नहीं करें तो करें क्या?ऐसा नहीं करने पर उन्हें बिना कोई कारण बताए बाहर का दरवाजा दिखा दिया जाएगा और यह तो आप भी जानते हैं कि तुलसीदास के ज़माने से ही ”तुलसी बुझाई एक राम घनश्याम ही ते,आगि बड़वागि ते बड़ी है आगि पेट की”.हो सकता है कि ऐसे मीडियाकर्मियों के पेट पर लात मारने का हस्ताक्षर अभियान गुप्त रूप से अन्य मीडिया कंपनियों में भी चलाया जा रहा हो.
मित्रों,जाहिर है समाज के दबे,कुचलों और पीड़ितों को न्याय दिलानेवाले मीडियाकर्मी खुद ही अन्याय के सबसे बड़े शिकार हैं.अगर उन्होंने पूर्वोक्त प्रपत्र पर हस्ताक्षर कर दिया तो फिर वे मजीठिया आयोग की सिफारिशों से कथित रूप से अपनी मर्जी से पूरी तरह से वंचित रह जाएँगे.अब यह भारत सरकार पर निर्भर करता है कि वह इस आयोग की सिफारिशों को लागू कराने की दिशा में किस हद तक जाती है.कुछ इसी तरह की स्थिति १९८९ में भी बनी थी.तब भी मीडिया कम्पनियाँ बछावत आयोग की सिफारिशों को लागू करने में नानुकूर कर रही थीं लेकिन तब स्व.राजीव गाँधी की सरकार ने सख्ती बरतते हुए उन्हें बछावत आयोग की सभी सिफारिशों को लागू करने के लिए बाध्य कर दिया था.परन्तु आज स्थिति बिलकुल उलट है.आज केंद्र में अब तक की सबसे भ्रष्ट और कमजोर-कामचोर सरकार सत्ता में है.उस पर नीम पर करेला यह कि यह सरकार बाजार को ही भगवान मानते हुए सबकुछ बाजार के हवाले कर देने की सख्त हिमायती भी है.उस करेले पर चिरैता यह कि सरकार कथित कार्पोरेट संस्कृति की भी अंधसमर्थक है.फिर भी अगर सरकार ने सोडा वाटर के नशे (जोश) में आकर सख्ती बरती और मजीठिया वेतन आयोग की सिफारिशें लागू हो भी गईं तब भी लगभग सारे कर्मियों के पल्ले कुछ नहीं पड़ने वाला क्योंकि तब तक वे बिना कोई विरोध किए एकतरफा संधि-प्रपत्र या और भी स्पष्ट रूप से कहें तो आत्मसमर्पण-पत्र अथवा सुसाईडल नोट पर हस्ताक्षर कर चुके होंगे.इसलिए अगर सरकार इस वेतन-आयोग की सिफारिशों को लागू करवाना ही चाहती है और सही मायने में लागू करवाना चाहती है तो फिर उसे मीडिया कंपनियों द्वारा चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान का तोड़ भी निकालना पड़ेगा.
मजीठिया आयोग की सिफारिशों का मजाक
पत्रकारों के वेतनमान को लेकर बने मजीठिया आयोग की सिफारिशों को मजाक बनाया जा रहा है. बड़े अखबारी घराने और मीडिया हाउस मजीठिया आयोग के बारे में भ्रामक जानकारियां फैला रहे हैं और उनकी सरगना संस्था इंडियन न्यूजपेपर सोसायटी इस काम में उनका साथ दे रही है. मसलन अखबारों में विज्ञापन दिये जा रहे हैं कि अगर आयोग की सिफारिशें लागू हो गयीं तो चपरासी को भी चालीस हजार की तनख्वाह देनी पड़ेगी. ये अफवाहें और मजीठिया आयोग की ये सिफारिशें सिर्फ एक हजार करोड़ से ऊपर के कारोबार वाले घराने पर लागू होते हैं. मजीठिया आयोग की सिफारिशों को मजाक बनाये जाने पर आनंद प्रधान का विश्लेषण-
अख़बारों और न्यूज एजेंसियों में काम करनेवाले पत्रकारों और गैर पत्रकार कर्मचारियों का वेतन आदि तय करने के लिए गठित जस्टिस जी.आर मजीठिया वेतन आयोग की सिफारिशों के खिलाफ अखबार मालिकों ने चौतरफा युद्ध सा छेड दिया है. वे किसी भी कीमत पर इन सिफारिशों को लागू करने के लिए तैयार नहीं हैं. उनके जबरदस्त दबाव का नतीजा है कि यू.पी.ए सरकार पिछले छह महीने से इस रिपोर्ट को दबाए बैठी है. हालाँकि प्रधानमंत्री ने अब पत्रकारों और गैर पत्रकारों के एक साझा प्रतिनिधिमंडल से वायदा किया है कि वे “अपनी ड्यूटी निभाएंगे.”
लेकिन सच्चाई यही है कि अभी तक उनकी सरकार ने इस मामले में अपनी जिम्मेदारी और जवाबदेही का पालन नहीं किया है. अगर उन्होंने अपनी ड्यूटी निभाई होती तो अब तक मजीठिया वेतन आयोग की सिफारिशें नोटिफाई कर दी गई होतीं. इसके उलट सरकार अखबार मालिकों के दबाव में है और उनके साथ मिलकर मजीठिया आयोग की सिफारिशों की हत्या करने में जुटी हैं. यही कारण है कि सरकार अखबार मालिकों को इस बात का पूरा मौका दे रही है कि वे इन सिफारिशों के खिलाफ न सिर्फ झूठा, एकतरफा और मनमाना अभियान चलाएं बल्कि कोर्ट से लेकर अन्य मंचों पर उसे ख़ारिज करने के लिए जमकर लाबींग करें.
नतीजा यह कि मजीठिया आयोग की सिफारिशों के खिलाफ अखबार मालिकों का अभियान जारी है. वे अपने अख़बारों और पत्रिकाओं में इन सिफारिशों के खिलाफ खबरें, विज्ञापन और संपादकीय पृष्ठ पर लेख लिख और छाप रहे हैं. उनमें कई खासकर विज्ञापन तो बहुत अपमानजनक हैं. मजे की बात यह है कि इन अखबारों में पत्रकारों और गैर पत्रकारों के पक्ष में न तो खबरें छप रही हैं और न ही लेख और संपादकीय.
आखिर अखबार की आज़ादी, पत्रकारों की नहीं बल्कि अखबार मालिकों की आज़ादी है. वे जो चाहते हैं, उनके अख़बारों में वही छपता है. जिनको अभी भी मुगालता हो कि प्रेस की आज़ादी का मतलब पत्रकारों की आज़ादी हैं, उनकी आँखें इस प्रकरण से खुल जानी चाहिए. आश्चर्य नहीं कि अख़बारों में मजीठिया वेतन आयोग के खिलाफ लगातार छप रहा है जबकि वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की मांग कर रहे पत्रकारों और गैर पत्रकारों के संघर्षों की वास्तविक खबरें और रिपोर्टें कुछ अपवादों को छोडकर कहीं नहीं छप रही हैं.
अखबार मालिकों की पत्रकारों के वेतन आयोग से कई तरह की नाराजगी है. उनका कहना है कि जब किसी अन्य उद्योग या क्षेत्र यहाँ तक कि इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकारों के लिए वेतन आयोग नहीं है तो पत्रकारों के लिए अलग से वेतन आयोग क्यों होना चाहिए? उनका आरोप है कि वेतन आयोग की आड़ में सरकार पत्रकारों की वफ़ादारी खरीदना चाहती है.
अखबार मालिकों का यह भी कहना है कि अगर मजीठिया आयोग की सिफारिशों को लागू कर दिया गया तो ज्यादातर अखबार बढे हुए वेतनों का बोझ नहीं उठा पाएंगे और बंद हो जाएंगे. उनके मुताबिक, मजीठिया आयोग ने पत्रकारों और गैर पत्रकारों के वेतन में अस्सी से सौ फीसदी तक बढोत्तरी की सिफारिश की है.
यही नहीं, अखबार मालिकों की संस्था- आई.एन.एस के एक विज्ञापन में बड़े अपमानजनक तरीके से कहा गया है कि इन सिफारिशों के मुताबिक अखबार के चपरासी और ड्राइवर को भी ५०००० हजार रूपये तक की तनख्वाह देनी पड़ेगी. उनका कहना है कि इतना तो सरकार भी अपने ड्राइवरों और चपरासियों को नहीं देती है. यह और बात है कि विज्ञापन के नीचे २ पॉइंट में बताया गया है कि यह सिफारिश उन अख़बारों के लिए है जिनका सालाना टर्नओवर १००० करोड़ रूपये से अधिक का है.
अखबार मालिकों का आरोप है कि सरकार वेतन आयोग के बहाने आज़ाद प्रेस को खत्म करना चाहती है और यह लोगों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला है. इसलिए उनकी मांग है कि सरकार तुरंत मजीठिया आयोग की सिफारिशों को नामंजूर करे और प्रेस की आज़ादी को बनाये रखने के लिए पत्रकारों के वेतन और अन्य सेवाशर्तों को तय करने का अधिकार मालिकों के हाथ में रहने दे.
साफ है कि अखबार मालिकों और उनकी संस्था-आई.एन.एस की नाराजगी की जड़ में असली मकसद यही है. वे अपनी मनमर्जी से पत्रकारों का वेतन और अन्य सेवाशर्तें तय करने का अधिकार कतई नहीं छोड़ना चाहते हैं. वैसे इससे बड़ा भ्रम और कुछ नहीं है कि सरकार मजीठिया आयोग की सिफारिशें नोटिफाई कर देती है तो अखबार मालिक उसे लागू कर देंगे.
सच यह है कि अगर मजीठिया वेतन आयोग लागू भी हो गया तो भी उसका वही हश्र होगा जो इससे पहले मणिसाना या बच्छावत वेतन आयोगों का हुआ था. तथ्य यह है कि कोई भी अखबार वेतन आयोगों की सिफारिशों को ईमानदारी और सच्ची भावना से लागू नहीं करता है. यही नहीं, पिछले डेढ़-दो दशकों में लगभग ८० से ९० प्रतिशत अख़बारों में पत्रकारों की अस्थाई और संविदा पर नियुक्ति के कारण वेतन आयोग पूरी तरह से बेमानी हो चुका है.
हकीकत यह है कि अधिकांश बड़े और मंझोले अख़बारों में ज्यादातर पत्रकारों की तनख्वाहें और सेवाशर्तें लगातार बद से बदतर होती चली गई हैं. यहाँ तक कि बड़े अख़बारों में भी संपादक सहित मुट्ठी भर पत्रकारों को छोड़ दिया जाए जिन्हें संविदा सिस्टम का लाभ मिला है तो बाकी ८० फीसदी पत्रकारों की तनख्वाहें बहुत कम हैं. खासकर निचले स्तर पर उप संपादकों और रिपोर्टरों की तनख्वाह सरकारी और निजी क्षेत्र के महकमों के सबसे निचले कर्मचारी से भी कम हैं.
यही नहीं, सबसे गंभीर चिंता की बात यह है कि कुछ अपवादों को छोड़ दिया जाए तो लगभग सभी अख़बारों और चैनलों में पत्रकारों और गैर पत्रकारों की यूनियनें नहीं रह गई हैं. अधिकांश यूनियनों को धीरे-धीरे खत्म कर दिया गया है और जो बच गई हैं कि उनके नेतृत्व को खरीद लिया गया है.
नतीजा यह कि पत्रकारों और गैर पत्रकारों के पास वेतन और अन्य सेवाशर्तों के मामले में प्रबंधन के साथ सामूहिक मोलतोल की क्षमता नहीं रह गई है. वे पूरी तरह से मालिकों की दया और मर्जी पर निर्भर हैं. इस तरह मालिकों ने प्रेस की आज़ादी को अपनी चेरी बना लिया है. सच पूछिए तो प्रेस की आज़ादी को असली खतरा अखबार मालिकों की इसी तानाशाही से है.
यकीन मानिये, मजीठिया वेतन बोर्ड के कारण कोई अखबार बंद नहीं होने जा रहा
जस्टिस मजीठिया आयोग ने श्रमजीवी पत्रकारों के वेतनमान पर रिपोर्ट दी है. सबका दर्द सुनने-सुनाने वाले पत्रकारों के बड़े हिस्से को वेज बोर्ड के बारे में कुछ मालूम नहीं होता, इसका लाभ मिलना तो दूर. इसके बावजूद अखबार प्रबंधंकों ने वेज बोर्ड को मीडिया पर हमला बताकर हल्ला मचाना शुरू कर दिया है. जबकि मीडिया पर असली हमला तो पत्रकारों का भयंकर आर्थिक शोषण है. आखिर इतनी कठिन परिस्थितियों में लगातार काम करके भी एक पत्रकार किसी प्रोफेसर, सीए, इंजीनियर, डॉक्टर, आइएएस या कंप्यूटर इंजीनियर से आधे या चौथाई वेतन पर क्यों काम करे? अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता चाहिए तो यह सवाल हर नागरिक और हर मीडियाकर्मी को पूछना चाहिए.
कोयलाकर्मियों और शिक्षक-कर्मचारियों की तरह मीडियाकर्मियों को भी अपने वेज बोर्ड के बारे में जागरूक होना चाहिए. वरना अखबार प्रबंधकों की लॉबी तरह-तरह से टेसुए बहाकर एक बार फिर पत्रकारों को अल्प-वेतनभोगी और बेचारा बनाकर रखने में सफल होगी.
आज जो अखबार प्रबंधक नये वेज बोर्ड पर आंसू बहा रहे हैं, उन्हें नहीं भूलना चाहिए कि उनके प्रोडक्ट यानी अखबार में जो चीज बिकती है- वह समाचार और विचार है. अन्य किस्म के उत्पादों में कई तरह का कच्चा माल लगता है. लेकिन अखबार का असली कच्चा माल यानी समाचार और विचार वस्तुतः संवाददाताओं और संपादनकर्मियों की कड़ी मेहनत, दिमागी कसरत और कौशल से ही आता है. इस रूप में पत्रकार न सिर्फ स्वयं कच्चा माल जुटाते या उपलब्ध कराते हैं, बल्कि उसे तराश कर बेचने योग्य भी बनाते हैं.
इस तरह देखें तो अन्य उद्योगों की अपेक्षा अखबार जगत के कर्मियों का काम ज्यादा जटिल होता है और उनके मानसिक-शारीरिक श्रम से कच्चा माल और उत्पाद तैयार होता है. तब उन्हें दूसरे उद्योगों में काम करने वाले उनके स्तर के लोगों के समान वेतन व अन्य सुविधाएं पाने का पूरा हक है. दुखद है कि मीडियाकर्मियों के बड़े हिस्से में इस विषय पर भयंकर उदासीनता का लाभ उठाकर अखबार प्रबंधकों ने भयंकर आर्थिक शोषण का सिलसिला चला रखा है.
जो अखबार 20 साल से महत्वपूर्ण दायित्व संभाल रहे वरीय उपसंपादक को 20-25 हजार से ज्यादा के लायक नहीं समझते, उन्हीं अखबारों में किसी चार्टर्ड एकाउंटेंट, ब्रांड मैनेजर या विज्ञापन प्रबंधक की शुरूआती सैलरी 50 हजार से भी ज्यादा फिक्स हो जाती है. सर्कुलेशन की अंधी होड़ में एजेंटों, हॉकरों और पाठकों के लिए खुले या गुप्त उपहारों और प्रलोभनों के समय इन अखबार प्रबंधकों को आर्थिक बोझ का भय नहीं सताता. चार रुपये के अखबार की कीमत गिराकर दो रुपये कर देने या महज एक रुपये में किलो भर रद्दी छापने या अंग्रेजी के साथ कूड़े की दर पर हिंदी का अखबार पाठकों के घर पहुंचाने में भी अखबार प्रबंधकों को गर्व का ही अनुभव होता है. लेकिन जब कभी पत्रकारों को वाजिब दाम देने की बात आती है, तब इसे मीडिया की स्वतंत्रता पर हमले जैसे हास्यास्पद तर्क से दबाने की कोशिश की जाती है.
आज इन मुद्दों पर एक सर्वेक्षण हो तो दिलचस्प आंकड़े सामने आयेंगे-
1. किस-किस मीडिया संस्थान में वर्किंग जर्नलिस्ट वेज बोर्ड लागू है?
2. जहां लागू है, उनमें कितने प्रतिशत मीडियाकर्मियों को वेज बोर्ड का लाभ सचमुच मिल रहा है?
3. मीडिया संस्थानों में प्रबंधन, प्रसार, विज्ञापन जैसे कामों से जुड़े लोगों की तुलना में समाचार या संपादन से जुड़े लोगों के वेतन व काम के घंटों में कितना फर्क है?
4. मजीठिया वेतन आयोग के बारे में कितने मीडियाकर्मी जागरूक हैं और इसे असफल करने की प्रबंधन की कोशिशों का उनके पास क्या जवाब है?
5. जो अखबार मजीठिया वेतन आयोग पर चिल्लपों मचा रहे हैं, वे फालतू की फुटानी में कितना पैसा झोंक देते हैं?
जो लोग यह कह रहे हैं कि पत्रकारों को वाजिब वेतन देने से अखबार बंद हो जायेंगे, वे देश की आखों में धूल झोंककर सस्ती सहानुभूति बटोरना चाहते हैं. जब कागज-स्याही या पेट्रोल की कीमत बढ़ती है तो अखबार बंद नहीं होते. दाम चार रुपये से घटाकर दो रुपये करने से भी अखबार चलते रहते हैं. हाकरों को टीवी-मोटरसाइकिल बांटने और पाठकों के घरों में मिठाई के डिब्बे, रंग-अबीर-पटाखे पहुंचाने से भी अखबार बंद नहीं होते. प्रतिभा सम्मान कार्यक्रमों और महंगे कलाकारों के रंगारंग नाइट शो से भी कोई अखबार बंद नहीं हुआ. शहर भर में महंगे होर्डिंग लगाने और क्रिकेटरों को खरीदने वाले अखबार भी मजे में चल रहे हैं. तब भला पत्रकारों को वाजिब मजूरी मिलने से अखबार बंद क्यों हों? इससे तो पत्रकारिता के पेशे की चमक बढ़ेगी और अच्छे, प्रतिभावान युवाओं में इसमें आने की ललक बढ़ेगी, जो आ चुके हैं, उन्हें पछताना नहीं होगा. इसलिए यकीन मानिये, मजीठिया वेतन बोर्ड के कारण कोई अखबार बंद नहीं होने जा रहा. वक्त है पत्रकारिता को वाजिब वेतन वाला पेशा बनाने का. सबको वाजिब हक मिलना चाहिए तो मीडियाकर्मियों को क्यों नहीं?
एक बात और. पत्रकारों की इस दुर्दशा के लिए मुख्यतः ऐसे संपादक जिम्मेवार हैं, जो कभी खखसकर अपने प्रबंधन के सामने यह नहीं बोल पाते कि अखबार वस्तुतः समाचार और विचार से ही चलते हैं, अन्य तिकड़मों या फिड़केबाजी से नहीं. प्रबंधन से जुड़े लोग एक बड़ी साजिश के तहत यह माहौल बनाते हैं कि उन्होंने अपने सर्वेक्षणों, उपहारों, मार्केटिंग हथकंडों, ब्रांड कार्यक्रमों वगैरह-वगैरह के जरिये अखबार को बढ़ाया है. संपादक भी बेचारे कृतज्ञ भाव से इस झूठ को स्वीकार करते हुए अपने अधीनस्थों की दुर्दशा पर चुप्पी साध लेते हैं. पत्रकारिता का भला इससे नहीं होने वाला. समय है सच को स्वीकारने और पत्रकारिता को गरिमामय पेशा बनाने का, ताकि इसमें उम्र गुजारने वालों को आखिरकार उस दिन को कोसना न पड़े, जिस दिन उन्होंने इसमें कदम रखा था.