Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

नौकरानी ने नक़ली ईडी से छापा मरवाकर मालिक को लूट लिया!

राजेश साहू-

दिल्ली का यह मामला चौंकाने वाला है। रेखा देवी 86 साल के रिटायर्ड आर्किटेक्ट आरसी सभरवाल के घर में नौकरानी थी। सभरवाल पैसे वाले आदमी थे। रेखा ने अपनी भाभी पूजा राजपूत के जरिए सभरवाल के घर ED की छापेमारी की प्लानिंग करवाई। तीन लोगों को पुलिस की वर्दी पहनाई और 11 फरवरी को छापा मार दिया।

सबके फोन बंद करवा दिए। तलाशी शुरू कर दी। 4 लाख रुपए कैश, घर का गहना, 7 महंगी घड़ियां बैग में रख ली। सभरवाल के पोते को शक हुआ, उसने पूछताछ शुरू की। ये नकली थे इसलिए हकबका गए और जितना मिला था उतना बटोरकर चलते बने।

मामला पुलिस के पास पहुंचा। कैमरा चेक शुरू हुआ। एक ब्लू रंग की मारुति सुजुकी बलेनो मिल गई। इसी से तीनों आए थे। पुलिस ने टावर डंप डेटा, आईएमईआई ट्रैकिंग के जरिए पूजा राजपूत तक पहुंच गई। फिर पूछताछ हुई तो पता चला कि नौकरानी रेखा के जरिए यह सब साजिश रची गई थी। पूजा का पति प्रकाश कुमार ITBP में कांस्टेबल है। रेड में वह भी शामिल था।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन