Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

हिंदुस्तान अखबार के पत्रकार नवीन की गोली मार कर हत्या

आज कानपुर के बिल्हौर इलाके में दैनिक हिंदुस्तान के रिपोर्टर नवीन की गोली मार कर हत्या कर दी गयी। पत्रकार नवीन जी की हत्या से कानपुर के सभी मीडियाकर्मी स्तब्ध और व्यथित हैं। कल शाम 4 बजे गीता नगर कानपुर कार्यालय पर इस बाबत एक शोक सभा का आयोजन किया जाएगा। इसी में आगे की रणनीति भी तय की जाएगी। आल इंडियन रिपोर्टर्स एसोसिएशन (आईरा) पत्रकारों का कहना है कि वह इस प्रकार जारी पत्रकारों के संहार को कदापि बर्दाश्त नहीं करेगी।

नवीन हिंदुस्तान कानपुर से संबद्ध बिल्हौर तहसील के संवाददाता थे। हत्यारों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। गोली लगने से घायल पत्रकार नवीन की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। हत्यारे बाइक पर सवार थे। इन्होंने पत्रकार को कई गोलियां मारी। घटना बिल्हौर कोतवाली के नगर पालिका के पास की है। सरेआम पत्रकार की गोली मारकर हत्या किए जाने से लोग दहशत में हैं। हिंदुस्तान कानपुर के बिल्हौर संवाददाता नवीन की आज देर शाम गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है।

बताया जा रहा है कि कानपुर में बिल्हौर तहसील संवाददाता नवीन गुप्ता अपने दफ्तर से खबर के सिलसिले में बाहर निकले थे। तभी उन्हें बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारी। अस्पताल ले जाते समय नवीन ने दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बदमाश बाइक पर सवार थे और हत्या के बाद सभी फरार हो गए। बदमाशों ने नवीन को दो गोलियां मारी थीं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शक के आधार पर पुलिस ने बिल्हौर के 3 लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन