Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

नवभारत टाइम्स से कुल तीस फायर : 5 लखनऊ और 2 मुंबई से हटाए गए

नवभारत टाइम्स के मीडियाकर्मियों में हलचल मची हुई है. बताया जाता है कि कुल तीस लोग निकाले गए हैं. इनमें से 23 दिल्ली एनसीआर और नोएडा फिल्म सिटी हेड आफिस से कार्यमुक्त हुए हैं. पांच लखनऊ संस्करण से हटाए गए हैं. दो मुंबई संस्करण से कार्यमुक्त किए गए हैं.

सूचना है कि सैय्यद किरमानी को भी नभाटा दिल्ली से हटा दिया गया है. टाइम्स ग्रुप के ही अखबार संध्या टाइम्स से रामेश्वर दयाल को हटाए जाने की चर्चा है. सैय्यद किरमानी और संजय कुंदन जैसे पत्रकारों के रिटायरमेंट के एक दो साल ही बाकी था.

कंपनी ने इनकी ससम्मान विदाई की जगह छंटनी कर दी और दो महीने की सेलरी देकर नमस्ते कर लिया. रिटायरमेंट से कुछ बरसे पहले हटाए गए लोग अगर सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट या लेबर कोर्ट में केस दायर करते हैं तो नवभारत टाइम्स को उचित मुआवजा देना पड़ सकता है.

मूल खबर-

नवभारत टाइम्स नोएडा में संजय कुंदन समेत कइयों की छंटनी, दहशत का माहौल

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन