Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

नवभारत टाइम्स नोएडा में संजय कुंदन समेत कइयों की छंटनी, दहशत का माहौल

कोरोना काल में मीडियाकर्मियों की सांस जितनी कोरोना के डर से नहीं अटकी है, उतनी नौकरी जाने के भय से उपर नीचे हो रही है. फिल्म सिटी नोएडा स्थित नवभारत टाइम्स के मुख्यालय से खबर आ रही है कि दर्जनों मीडियाकर्मियों की छंटनी हुई है और हो रही है. नवभारत टाइम्स के एडिट पेज पर असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत संजय कुंदन को कार्यमुक्त किए जाने की सूचना है. संजय काफी समय से नभाटा के साथ थे.

इसी तरह नवभारत टाइम्स के मेट्रो एडिटर संयम श्रीवास्तव के भी जाने की खबर है. फरीदाबाद ब्यूरो इंचार्ज अजयदीप लाठर के बारे में कहा जा रहा है कि कंपनी ने इन्हें भी कार्य पर न आने के लिए कह दिया है. फरीदाबाद में विशेष संवाददा के रूप में कार्यरत पवन जाखड़ को भी नभाटा की तरफ से अलविदा के जाने की खबरें हैं.

नोएडा के विशेष संवाददाता विनोद शर्मा को लेकर चर्चा चल रही है कि इन्होंने आज खबरें फाइल की हैं पर उन्हें आने वाले कल से कार्यमुक्त रहने को कहा गया है. ग्रेटर नोएडा के विशेष संवाददाता आदेश भाटी के बारे में अफवाह है कि इन्हें भी हटाया गया है. हालांकि इनकी छंटनी कनफर्म नहीं है.

संडे एनबीटी से भी एक बड़ा विकेट गिरने की खबर है. यहां प्रियरंजन सेकेंड नंबर पर कार्यरत हैं. इनके नाम को लेकर भी चर्चाएं-अफवाह हैं.

फिलहाल नवभारत टाइम्स के कर्मियों में दहशत का माहौल है. हर कोई खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है.

बताया जा रहा है कि छंटनी का क्रम जारी है. कल भी बहुत सारे लोगों को कार्यमुक्त किया जाएगा. नवभारत टाइम्स प्रकाशित करने वाली कंपनी बेनेट कोलमैन का प्रबंधन ज्यादा समय से कार्यरत, ज्यादा तनख्वाह और ज्यादा उम्र वाले लोगों को कार्यमुक्त करने में प्राथमिकता दे रहा है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन