Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पीलीभीत में एनबीटी संवाददाता पर दबंगों ने किया प्राणघातक हमला

उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत में नवभारत टाइम्स के जिला संवाददाता असित शुक्ला व उनके परिवार पर दबंगों ने प्राणघातक हमला कर दिया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है।

जनपद पीलीभीत के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला थान सिंह के रहने वाले नवभारत टाइम्स के जिला संवाददाता व टीवी पत्रकार असित शुक्ला का पूरा परिवार शनिवार रात 11 बजे अपने घर पर था, तभी पड़ोसी अनिल कश्यप और उसके सरकारी शिक्षक भतीजे अरुण कश्यप पत्रकार असित शुक्ला के घर के गेट पर पानी डालने लगा, जिसकी आहट लगते ही पत्रकार के छोटे भाई अनुपम शुक्ला ने गेट खोला तो अपराधी प्रवृत्ति के अनिल कश्यप व उसका भतीजा अरुण कश्यप घर में घुसकर लोहे की रॉड और लाठी डंडे से हमला करते हुए मारपीट करने लगे।

मारपीट की आवाज सुनते घर में ऊपर कमरे में सो रहे पत्रकार ने अपने भाई को बचाना चाहा तो आरोपियों ने यह कहते हुए हमला किया कि तू तो पत्रकार है, आज तेरी पत्रकारिता ही खत्म कर देता हूं, तभी गंभीर हालत में पत्रकार अपनी जान बचाता थाने दौड़ता हुआ पहुंचा जहां पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा कि अनिल कश्यप, उसका भतीजा अरुण कश्यप, उसकी भतीजी आरती कश्यप और सरिता कश्यप सभी मिलकर पत्रकार के घर वालों पर लाठी डंडे से मारपीट कर रहे थे, तभी पुलिस ने पत्रकार और उसके परिवार को बचाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया, वहीं घायल पत्रकार और उसके भाई का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन