Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Media Job

नेशनल बुक ट्रस्ट में वैकेंसी, सैलरी- 30 से 35 हजार, देखें कैसे और क्या करना है?

नेशनल बुक ट्रस्ट (NBT) में एडमिन एग्जिक्यूटिव पोस्ट पर वैकेंसी है. इसके लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं.

भर्ती संविदा के आधार पर की जाएगी, बशर्ते आपका प्रदर्शन अच्छा रहा तो कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है. आवेदन ऑफलाइन ही करना है जो 13 जनवरी 2025 के दिन तक भेजा जा सकता है.

जिसका सेलेक्शन होगा उसे 30 से 35 हजार रुपये प्रतिमाह तनख्वाह मिलेगी. हां पर कैंडिडेट जब इंटरव्यू देने जाएगा तो उसके आने-जाने का खर्चा उसे खुद उठाना पड़ेगा.

आवेदन करने और इंटरव्यू देने जाते समय अपने सभी कागज-पत्तर मजबूती से साथ ले जाएं, एक पासपोर्ट फोटो के साथ. आवेदन में उम्र की सीमा 40 वर्ष रखी गई है. और संबंधित कामकाज में दो वर्ष का अनुभव.

नौकरी की यह डिटेल देखें, आवेदन फार्म डाउनलोड करने अथवा अन्य किसी जानकारी के लिए एनबीटी की आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करें… NBTभड़ास

नेशनल बुक ट्रस्ट का पूरा पता- योग्य और इच्छुक उम्मीदवार भरे हुए आवेदन पत्र और उल्लिखित दस्तावेजों के साथ संयुक्त निदेशक (ए एंड एफ), नेशनल बुक ट्रस्ट, भारत, नेहरू भवन, 5, संस्थागत क्षेत्र, चरण- II, वसंत कुंज, नई दिल्ली -110070 को आवेदन कर सकते हैं.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन