Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

संदीप खोसला, नेहा सिंह, अंकित गुप्ता, चौधरी ताराचंद्र, पंकज, अमित के बारे में सूचनाएं

अंग्रेजी दैनिक ‘मिड-डे’ से खबर है कि यहां संदीप खोसला ने बतौर सीईओ जॉइन किया है. संदीप जागरण ग्रुप के प्रेसीडेंट अपूर्व पुरोहित और डायरेक्टर शैलेश गुप्ता को रिपोर्ट करेंगे. संदीप इससे पहले नेटवर्क18 के साथ थे.

अंग्रेजी दैनिक ‘मिड-डे’ से खबर है कि यहां संदीप खोसला ने बतौर सीईओ जॉइन किया है. संदीप जागरण ग्रुप के प्रेसीडेंट अपूर्व पुरोहित और डायरेक्टर शैलेश गुप्ता को रिपोर्ट करेंगे. संदीप इससे पहले नेटवर्क18 के साथ थे.

पत्रकार नेहा सिंह ग्‍लोबल टेलिलिंक्‍स में पीआरओ बन गई हैं. नेहा मीडिया में करीब दस साल से हैं. वे आईबीएन7 में दो साल तक रहीं. इसके बाद वह पब्लिक रिलेशंस के क्षेत्र में चली गईं. वे नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी में असिस्‍टेंट प्रोफेसर भी रहीं.

राजस्थान पत्रिका के सतना एडिशन में सब एडिटर अंकित गुप्ता का ट्रांसफर जयपुर पत्रिका मुख्यालय कर दिया गया है. अंकित को नेशनल डेस्क टीम का हिस्सा बनाया गया है. अंकित सतना पत्रिका में ढाई साल से कार्यरत थे. वे आईनेक्स्ट में भी कार्य कर चुके हैं.

आईनेक्स्ट आगरा में चौधरी ताराचंद्र ने ज्वाइन किया है. वे सब एडिटर / रिपोर्टर के रूप में काम करेंगे. ताराचंद्र इसके पहले कल्पतरू एक्सप्रेस अखबार, आगरा में प्रमुख संवाददाता थे. कल्पतरू एक्सप्रेस अब बंद हो चुका है. ताराचंद्र आगरा के ही रहने वाले हैं. वे कई अखबारों में काम कर चुके हैं.

आईबीएन7 के साथ पंकज कुमार ने नई पारी की शुरुआत की है. वे असिसटेंट प्रोड्यूसर बनाए गए हैं. वे एबीपी न्यूज में इसी पद पर कार्यरत थे. एबीपी न्यूज से पहले वे अखबार ‘गांव कनेक्शन’ से जुड़े थे.

पत्रकार अमित कुमार दुबे आजतक डाट काम से जुड़ गए हैं. वे आईबीएनखबर.कॉम और भास्करन्यूज.कॉम में रह चुके हैं. बाद में वे न्यूज नेशन चैनल से जुड़ गए थे. वे न्यूज एक्सप्रेस में भी काम कर चुके हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन