Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

लखनऊ, अमिताभ ठाकुर, डीजीपी और ‘नीमो’ का अंतिम संस्कार!

पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने आज सुबह एक चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस प्रमुख (DGP) सुबह लगभग 7:15 बजे उनके विराम खंड-5, गोमतीनगर स्थित आवास के सामने एक खाली स्थान पर चुपके से आए, किसी काम का निरीक्षण किया और उन्हें देखते ही चुपचाप निकल गए।

अमिताभ ठाकुर के अनुसार, मौके पर मौजूद एक सिपाही ने उन्हें वीडियो डिलीट करने की धमकी भी दी। उन्होंने पोस्ट में लिखा – “पता नहीं क्या मामला है?”

सच्चाई क्या है?

जांच के बाद सामने आया कि जिस जगह DGP पहुंचे थे, वह नगर निगम द्वारा अधिकृत पशु श्मशान भूमि है। DGP प्रशांत कुमार वहां अपने प्रिय पालतू कुत्ते ‘Nemo’ का अंतिम संस्कार करने आए थे।

प्रशांत कुमार ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट करते हुए लिखा –

“Today, I laid to rest a piece of my heart… buried beneath the earth but forever rooted in my soul…”

उन्होंने ‘Nemo’ को एक हीलिंग सोल और पॉजिटिव एनर्जी का स्रोत बताया।

देखें अमिताभ ठाकुर का एक्स पोस्ट-

अपडेट-

अमिताभ ठाकुर ने सच्चाई पता चलने पर बाद में अपनी पोस्ट को लेकर DGP प्रशांत कुमार से लिखित पत्र द्वारा क्षमा मांगी है. अमिताभ ठाकुर ने अपनी पोस्ट पर अब लिखा है-

गैर जानकारी में लिखे गए पोस्ट पर डीजीपी प्रशांत कुमार को पत्र भेज कर क्षमा याचना

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने गैर जानकारी में उनसे हो गए एक बेहद संवेदनहीन कार्य के लिए डीजीपी प्रशांत कुमार को पत्र भेजकर निजी तौर पर क्षमा याचना मांगी है.

आज सुबह लगभग 7:15 बजे प्रशांत कुमार सादे ड्रेस में मात्र एक एस्कॉर्ट के साथ उनके विराम खंड, गोमती नगर के सामने खाली पड़े मैदान पर आए थे, जहां अमिताभ ठाकुर के पहुंचने पर वे निकल गए थे.

मौके पर गोमतीनगर के सिपाही ने उन्हें वीडियो डिलीट करने की धमकी दी थी, जिसका उन्होंने गलत अर्थ समझ कर एक ट्वीट किया था.

बाद में प्रशांत कुमार के ट्वीट से ज्ञात हुआ कि उनके एक पेट डॉग नेमो की मृत्यु हो गई थी, जिसका वे अंतिम संस्कार करने आए थे.

यह जानकर अमिताभ ठाकुर ने अत्यंत लज्जित भाव के साथ प्रशांत कुमार को पत्र भेज कर अनजाने में हुई अपनी संवेदनहीनता के लिए हृदय से क्षमा याचना की है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन