Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

नई गाइडलाइंस : प्रसार भारती का सीईओ अब फाइव स्टार होटल में नहीं रुक सकेगा

: प्रसार भारती के सीईओ को भारत सरकार के एक सचिव के बराबर बताया गया : प्रसार भारती की नई गाइडलाइंस जारी, राज्य के गेस्ट हाउस में ठहरेंगे सीईओ प्रसार भारती ने दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो के सभी केंद्रों के लिए नई गाइडलाइंस जारी की है. ये गाइडलाइंस प्रसार भारती के सीईओ के इन केंद्रों के दौरे से संबंधित हैं. गाइडलाइंस में प्रसार भारती के सीईओ को भारत सरकार के एक सचिव के बराबर बताया गया.

अंग्रेजी अखबार ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ की खबर के मुताबिक, दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो के प्रमुखों से प्रसार भारती के सीईओ जवाहर सिरकार के केंद्रों में दौरे के दौरान कुछ जरूरी सुविधाएं देने की बात कही गई हैं. गाइडलाइंस में बताया गया है कि सिरकार के दौरों में जरूरी रूप से कौन सी सुविधाएं देनी हैं और कौन से काम जरूरी हैं.

नई गाइडलाइंस के कुछ खास बिंदु….

1. राज्यों में बने केंद्रों के टूर के दौरान सीईओ को विशेष अतिथि का सम्मान मिले.

2. सीईओ की सिक्योरिटी को लेकर ज्यादा चिंता न की जाए. सुरक्षा से संबंधित दिखावा करने की जरूरत नहीं है.

3. सीईओ को लोगों से मिलना होता है, इसलिए राज्य के गेस्ट हाउस में सीईओ को ठहराया जाए.

4. अगर राज्य लोकल में घूमने के लिए सीईओ को पुरानी गाड़ी मुहैया करा रहा है, तो सीईओ को संस्थान की ओर से मारुति SX4 मुहैया कराई जाए.

5. सीईओ को रिसीव करने के लिए किसी अधिकारी को सरकार के पैसों से खरीदे हुए फूल लेकर एयरपोर्ट जाने की जरूरत नहीं है.

6. सीईओ के कार्यक्रम तय करने के लिए एयरपोर्ट पर दो अधिकारी से ज्यादा नहीं होने चाहिए.

7. सीईओ के टूर के दौरान सभी संस्थान प्रमुख एक दूसरे से संपर्क में रहें.

8. गाइडलाइंस में सीईओ को पांच या चार सितारा होटल में ठहराने की बात से इंकार किया गया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन