Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

झारखंड

News 11 bharat में काम कीजिये मगर पैसे मत मांगिए

झारखंड के रांची से प्रसारित न्यूज़ 11 भारत में कम्पनी की CEO सह एच आर रचना की पेमेंट कट पॉलिसी के कारण धनबाद संवाददाता राजकुमार जायसवाल ने संस्थान को टाटा बाय-बाय कर दिया।

एक तो पूरे माह काम करने के बाद सैलेरी काट कर भेजी गई और जब कारण पूछा तो संतोष जनक जवाब नहीं दिया गया। इस कारण उक्त पत्रकार ने संस्थान से अपना हिसाब करने को कहा तो नोटिस पीरियड का हवाला देकर 22 दिन की सैलरी भी देने से मैडम जी ने मना कर दिया।

इससे पूर्व भी न्यूज़ 18 बिहार झारखंड से आये वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक कुमार ने संस्थान के नए सम्पादक एवं डेस्क की प्रताड़ना से तंग आकर संस्थान को रातों रात अलविदा कह दिया था।

हालांकि नए लोगों के आने से दर्शकों की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ था लेकिन अब एक बार फिर से न्यूज़ 11 भारत से धनबाद में दर्शकों को बेहतर क्वालिटी की खबरें नही मिलने के कारण मोह भंग होने लगा है। प्रबन्धन को इसकी परवाह जबतक होगी तब तक नए वेब न्यूज पोर्टल एवं आईपी टीवी इससे बहुत आगे निकल चुके होंगे।

https://youtu.be/PhZc19RWQAA
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन