Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

‘न्यूज़ फर्स्ट’ टीवी का सॉफ्ट लांच

देश के सबसे नए लाइव वेब न्यूज़ चैनल ‘न्यूज़ फर्स्ट डॉट टीवी’ का सॉफ्ट लांच हो गया। गौरी मीडिया प्राइवेट लिमिटेड समूह के इस नए वेब न्यूज़ चैनल के सीएमडी और समूह संपादक डॉक्टर ललित भारद्वाज हैं। मेरठ में हुई लांच पार्टी में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड समेत देश के तमाम बड़े आईएएस और आईपीएस अफसर, उद्योगपति, राजनेता, मंत्री, सांसद, विधायक, यूनिवर्सिटी के चांसलर्स, नामचीन डॉक्टर्स और पत्रकार शामिल हुए। इस मौक़े पर डॉक्टर ललित भारद्वाज के पुत्र अधिराज वर्द्धन भारद्वाज का नाम करन संस्कार भी किया गया।

देश के सबसे नए लाइव वेब न्यूज़ चैनल ‘न्यूज़ फर्स्ट डॉट टीवी’ का सॉफ्ट लांच हो गया। गौरी मीडिया प्राइवेट लिमिटेड समूह के इस नए वेब न्यूज़ चैनल के सीएमडी और समूह संपादक डॉक्टर ललित भारद्वाज हैं। मेरठ में हुई लांच पार्टी में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड समेत देश के तमाम बड़े आईएएस और आईपीएस अफसर, उद्योगपति, राजनेता, मंत्री, सांसद, विधायक, यूनिवर्सिटी के चांसलर्स, नामचीन डॉक्टर्स और पत्रकार शामिल हुए। इस मौक़े पर डॉक्टर ललित भारद्वाज के पुत्र अधिराज वर्द्धन भारद्वाज का नाम करन संस्कार भी किया गया।

मेरठ में हुई इस पार्टी में ज़िले के भी तमाम दिग्गजों ने शिरकत की। इनमें मेरठ रेंज के डीआईजी के. सत्यनारायण, मेरठ के तत्कालीन डीएम नवदीप रिणवा, एसएसपी ओंकार सिंह, एसपी सिटी ओम प्रकाश सिंह, एसपी देहात कैप्टेन एम.एम बेग़, एडीएम सिटी ए.के. दुबे, एडीएम प्रशासन दीपचंद, प्राविडंट फंड के कमिश्नर विकास सौदाई, डॉक्टर सुनील जिंदल, डॉक्टर अंशु जिंदल, राजस्नेह आटोमोबाइल्स के मनोज गुप्ता, दास हुंडई के मालिक राहुल दास, पीवीएश मॉल के एमडी पीयूष गोयल, आईएचएम के एमडी शरद चंद्रा, जे सन्स के एमडी अश्विनी गुप्ता, एपेक्स ग्रुप के एमडी अतुल गुप्ता, पेपर मिल के मालिक निखिल वत्स, डॉ नीरज कंबोज, डॉ संजय गुप्ता, डॉ विनोद अरोड़ा, डॉ राजीव अग्रवाल, डॉ विवेक जैन, डॉ प्रशांत सोलंकी, डॉ अंकुर गुप्ता, डॉक्टर अननुभव अग्रवाल, व्येंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी के चांसलर सुधीर गिरि, आवास विकास के अधिशासी अभियंता उमेश मित्तल, पेंटा के मालिक मुकेश गर्ग, स्वामी जी आदी मौजूद थे। पार्टी में मेहमानों की अगुवानी समूह के कार्यकारी संपादक रवि शर्मा ने किया। रवि शर्मा इससे पहेल दैनिक जागरण और दैनिक जनवाणी में बेहद वरिष्ठ पगद पर काम कर चुके हैं। सॉफ्ट लॉंच में शिरकत करने के लिए ख़ास तौर पर भड़ास के संपादक यशवंत सिंह, न्यूज़ एक्सप्रेस चैनल के आपरेशन हेड प्रसून शुक्ला और न्यूज़ प्वाइंट के संपादक राहुल अग्रवाल दिल्ली से आए थे।

इस मौक़े पर डॉ. ललित भारद्वाज ने कहा कि ये चैनल जल्द ही अपनी पहचान बनाएगा। समूह ने चंदन प्रताप सिंह को न्यूज़ डायरेक्टर बनाया है। चंदन प्रताप सिंह ज़ी, स्टार, जनमत टीवी, टोटल टीवी , न्यूज़ एक्सप्रेस आदि चैनलों में काम कर चुके हैं। पार्टी में चंदन प्रताप सिंह ने दावा किया कि उनके चैनल में लीक से हटकर ख़बरें होंगी। साथ ही वो उन ख़बरों को प्राथमिकता देंगे, जिससे आम लोगों का सरोकार हो। न्यूज़ फर्स्ट टीवी गांव-देहात से लेकर छोट और बड़े शहरों के साथ –साथ उन अफसरों पर भी पैनी नज़र रखेगा, जो देश को चलाते हैं। चैनल ने अर्जुन को सीईओ बनाया है। अर्जुन इससे पहले कई चैनलों में काम कर चुके हैं औऱ कई चैनल लॉंच कराने का अनुभव रखते हैं। गौरी मीडिया समूह मासिक पत्रिका दि सिटी इंडिया और साप्ताहिक समाचार पत्र विशिष्ठ समाचार का पहले से ही प्रकाशन कर रहा है। समूह का इरादा जल्द ही एक पत्रिका खोलने का है। ये समूह नोएडा, ग्रेटर कैलाश, देहरादून, लखनऊ, पटना, कोलकाता औऱ मुंबई में भी अपना स्टूडियो बना रहा है। उम्मीद की जा रही है कि जल्दद सारे स्टूडियो काम करना शुरू कर देंगे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन