Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

‘न्यूज नशा’ को ब्रांड बनाने की विनीता की ज़िद… देखें तस्वीरें

विनीता यादव-

लोग कहते हैं मैं जिद्दी हूँ… पर कुछ पाना है तो जिद्द भी अच्छी है न… ये लाइन नहीं वो भाव हैं जो कुछ करने के लिए आपको हमेशा उस जोश में रखते हैं जहां आपके सपने पूरे होते हैं। उन्नीस साल नौकरी करने के बाद पिछले कुछ सालों से न्यूज़नशा के साथ नयी शुरुआत की, वो भी ऐसी दौड़ में जहां सोशल मीडिया के कई महारथी मौजूद हैं..

हालाँकि सोशल मीडिया में हम शुरुआती दौर में आ गए थे लेकिन मैं न्यूज़नशा को सिर्फ़ यूट्यूब तक नहीं रखना चाहती थी। न्यूज़नशा एक ब्रांड बने, इसी दिशा में काम करती रही। हो सकता है हमसे ज़्यादा व्यूज़ बाक़ी के हों लेकिन खबर को करने और खबर के साथ लंबा चलने में कई पहलू आते हैं जिन पर मेरी कोशिश चलती रही।

एक पत्रकार के रूप में सबने मुझे सालों देखा लेकिन अब स्क्रीन के साथ ऑफ़ एंड ऑन मोड में मैंने न्यूज़नशा को ब्रांड बनाने के लिए हर पल काम किया… कई बार कई लोगों ने कहा कि रहने दो, वापस नौकरी कर लो। लेकिन मैं भी ज़िद्दी हूँ। नुक़सान हो या फ़ायदा जो तय किया, उसे कैसे छोड़ सकती हूँ। आज जब एबीपी न्यूज़ (जहां मैंने बारह साल काम किया) वहीं मैंने न्यूज़नशा के नाम को साथ देखा तो मेरे लिए ये ज़िद्द आज बहुत प्यारी हो गई ।

It’s too amazing when you stand with your unforgettable ABP NEWS and with your future Newsनशा … happy to share my feelings..

पूरे इवेंट में क्या कुछ हुआ, जानने के लिए ये पढ़ें-

ABP News honours gems of UP at ‘Uttar Pradesh Ke Anmol Ratn’

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन