Connect with us

Hi, what are you looking for?

टीवी

मुख्यमंत्री योगी से न्याय की गुहार लगाएंगे न्यूज नेशन से निकाले गए सैकड़ों पत्रकार!

नोएडा | ये सिर्फ महज News Nation का ही मामला नहीं है। बल्कि इससे पहले भी नामचीन मीडिया घराने इस तरह के फैसले लेकर मीडियाकर्मियों को एक झटके में बेरोजगार करते रहे हैं। लेकिन आम जन मानस की परेशानियों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने वाली इस बिरादरी के साथ होने वाले उत्पीड़न पर सुनने वाला कोई नहीं है।

लेबर कमिश्नर ने भी न्यूज नेशन के मीडियाकर्मियों को न्याय दिलाने से हाथ खड़े कर दिए हैं।

रसूखदार मालिकों की पहुंच के आगे काम करने वाले कर्मचारी मीडिया कर्मी न्याय के लिए अफसरशाही, राजनेता, जनप्रतिनिधियों से लेकर कोर्ट तक धक्के खाते रहते हैं। मगर, कानूनी पेचीदगियों का फायदा उठाकर रसूखदार मीडिया घरानों के संचालक मीडिया कर्मियों के साथ लगातार अन्याय करते आ रहे हैं।

बड़ा सवाल ये है कि जिन सौ से ज्यादा मीडिया कर्मचारियों को नियम विरूद्ध एक झटके में बाहर का रास्ता दिखा दिया गया उनकी और उनके परिवारों के सामने पैदा हुए रोजी-रोटी के संकट में उनकी गुहार कौन सुनेगा? अफसरशाही ने तो हाथ खड़े कर दिए। अब गुहार लगाएं भी तो किससे?

घर कैसे संभालें, लंबी लड़ाई कैसे लड़ें?
एक झटके में बेरोजगार हुए इन मीडिया कर्मियों के सामने कई समस्याएं एक साथ मुंह बाये खड़ी हो गई हैं। सबसे पहले परिवार चलाने का संकट, फिर नौकरी तलाशने की टेंशन, और उसके बाद यदि चैनल वापस नहीं लेता है तो कानूनी लड़ाई जो न जाने कितनी लंबी हो उसे लड़ने पर होने वाले खर्च और उसमें लगने वाले वक्त की टेंशन।

बताया जा रहा है कि अब निराश मीडियाकर्मी अपने मामले को लेकर सीएम योगी से मुलाकात कर मामले में कार्रवाई कराने की कोशिश कर रहे हैं।

एक पीड़ित पत्रकार द्वारा भेजे गए मेल पर आधारित..

ये भी पढ़ें…

न्यूज नेशन से निकाले गए मीडियाकर्मी कोर्ट पहुंचे – कमिश्नर ने जोड़े हाथ!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन