Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

‘न्यूज़ वर्ल्ड’ चैनल के संपादक रिजवान अहमद ने सेलरी मांगने पर असिस्टेंट प्रोड्यूसर योगेश जाणी को पीटा

भोपाल। राजधानी भोपाल से प्रसारित होने वाले न्यूज़ वर्ल्ड चैनल में लंबे समय से आर्थिक संकट छाया हुआ है। तीन से 6 महीने में सैलरी मिलना यहां कोई नई बात नहीं है। लेकिन अब हालात ज़्यादा नाज़ुक बने हुए हैं। नौबत मारपीट तक आ पहुंची है। दूसरों को भलाई और ईमानदारी का पाठ पढ़ाने वाले न्यूज़ वर्ल्ड चैनल के संपादक रिज़वान अहमद भी खुद को अहंकार से बचा नहीं पाये। बुरे दिनों में अपने स्टाफ के साथ खड़े होने के बजाए मारपीट पर उतारू हो गए हैं।

एडिटर-इन-चीफ रिजवान अहमद सिद्दीकी ने चैनल में कार्यरत असिस्टेंट प्रोड्यूसर योगेश जाणी के साथ मारपीट कर दी। योगेश अपनी बकाया सैलरी के बारे में प्रबंधन से पूछताछ करने गए थे। ये बात सम्पादक महोदय को इतनी नागवार गुजरी की उन्होंने उसे अपने केबिन में बुलाकर मारपीट कर डाली। दरअसल, रिज़वान अहमद काफी समय से न्यूज़ वर्ल्ड चैनल के मालिक के खासमखास बने हुए हैं और उन्हें जमकर मुनाफा दिला रहे हैं।

बताया जा रहा है कि उन्होंने अपनी पत्नी को चैनल में एचआर विभाग में जॉब पर रखवाया है। योगेश ने एचआर डिपार्टमेंट से सैलरी की बाबत जानकारी चाही थी। रिज़वान अहमद की बीवी ने योगेश को इस बारे में कोई जानकारी देने से मना कर दिया। सेलरी के बाबत पूछने की सूचना मिलने पर रिज़वान अहमद ऐसे उखड़े कि उन्होंने गाली गलौच तक कर डाली। साथ ही अपने सहयोगी पर हाथ तक उठा दिया। बताया जाता है कि मारपीट के शिकार योगेश जब FIR कराने के लिए थाने गए तो वहां पर थानेदार ने किसी बीजेपी नेता के कहने पर FIR करने से मना कर दिया और जांच की बात करके थाने से भगा दिया।

इसे भी पढ़ें….

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन