Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में न्यूज़ चैनल के रिपोर्टर पर FIR, मारपीट और धमकी का आरोप!

लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में संकेत मिश्रा और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर में आरोपी संकेत मिश्रा को न्यूज18 का रिपोर्टर बताया गया है।

एफआईआर के अनुसार, वादी रायपुर आईआईएम रोड, मड़ियांव, लखनऊ का निवासी है। शिकायत में कहा गया है कि घटना के दिन वह किसी काम से घर से निकला था। रास्ते में आरोपी संकेत मिश्रा अपने सरकारी अंगरक्षक, भाई और अन्य 7-8 साथियों के साथ मिला। आरोप है कि संकेत मिश्रा ने वादी को रास्ते में रोककर गाली-गलौज की, लाठी-डंडों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि इससे पहले भी आरोपी और उसके साथियों ने उसके साथ कई बार झगड़ा किया है। एफआईआर में यह भी कहा गया है कि आरोपी अपराधी किस्म का व्यक्ति है और लखीमपुर खीरी से फरार होकर वर्तमान में लखनऊ में रह रहा है। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपी और उसके साथियों ने न केवल जानलेवा हमला किया, बल्कि गाली-गलौज करते हुए दोबारा मिलने पर जान से खत्म करने की धमकी भी दी।

घटना में घायल शिकायतकर्ता और अन्य पीड़ितों को गंभीर चोटें आईं, जिनका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

एफआईआर में दर्ज विवरण के मुताबिक, आरोपियों की पहचान में संकेत मिश्रा के अलावा उसके 7-8 अज्ञात साथियों का भी उल्लेख किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपों की सत्यता की पड़ताल की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

देखें मारपीट का वीडियो और एफआईआर की प्रति….

इस प्रकरण पर न्यूज़18 के रिपोर्टर संकेत मिश्रा का पक्ष…

न्यूज18 के रिपोर्टर संकेत मिश्रा ने पहले दर्ज कराई थी एफआईआर, पढ़ें पक्ष

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन