Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

मारपीट मामले में न्यूज18 के रिपोर्टर संकेत मिश्रा ने पहले दर्ज कराई थी FIR, पढ़ें पक्ष

लखनऊ| न्यूज़18 के रिपोर्टर संकेत मिश्रा ने भड़ास4मीडिया से हुई बातचीत में बताया कि आरोपियों ने उनके घर में घुसकर गनर की दम पर मारपीट की। यहां तक की इस मारपीट में उनकी पत्नी को गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रकरण में पहले उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया है। इसके बाद आरोपियों ने क्रास एफआईआर दर्ज कराई थी। पढ़ें संकेत ने क्या कुछ भड़ास को बताया है। नीचे एफआईआर की प्रति भी देखें…


एक मारपीट और छेड़खानी के मामले में न्यूज18 के रिपोर्टर संकेत मिश्रा ने पूरे घटनाक्रम को लेकर अपना पक्ष सार्वजनिक किया है। संकेत मिश्रा के अनुसार, घटना उनके घर के बाहर से शुरू हुई, जब पड़ोस में रहने वाले राहुल यादव और रोहित यादव, अपने सरकारी गनर सुनील कुमार के साथ जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने घर के बाहर पान खाकर थूक दिया, जिसकी छींटें तुलसी के पौधे और घर के नौकर बबलू पर पड़ गईं।

बबलू द्वारा आपत्ति जताने पर तीनों झगड़ने लगे और कुछ ही देर बाद राहुल और रोहित यादव अपने अन्य साथियों को बुलाकर कई गाड़ियों से संकेत मिश्रा के घर पहुंचे और हमला कर दिया। आरोप है कि इसी दौरान संकेत मिश्रा की पत्नी बाहर निकलीं, जिनके साथ आरोपियों ने अभद्रता की और धक्का-मुक्की की। वे जबरन घर के गेट के अंदर घुस गए और मारपीट की, जिसमें संकेत मिश्रा की पत्नी को गंभीर चोटें आईं। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट में उनकी रीढ़ (स्पाइन) में चोट की पुष्टि हुई है।

संकेत मिश्रा का कहना है कि घटना के समय वे घर के अंदर भोजन कर रहे थे। शोर सुनकर वे नंगे पैर बाहर निकले, तभी आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो मौजूद है। आरोप है कि राहुल और रोहित यादव ने पड़ोस के मकान से इंजीनियर पवन त्रिपाठी की पत्नी के हाथ से पोंछा लगाने वाला वाइपर छीन लिया और उसकी लोहे की पाइप से नौकर बबलू पर हमला किया।

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी अपनी गाड़ी संकेत मिश्रा के घर के बाहर छोड़कर भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसी गाड़ी को बरामद किया गया, जिससे आरोपी हमला करने आए थे।

संकेत मिश्रा के अनुसार, पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों रोहित यादव, राहुल यादव और उनके गनर सुनील कुमार के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इनमें एससी/एसटी एक्ट, छेड़खानी, घर में घुसकर हमला और मारपीट जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं।

रिपोर्टर का आरोप है कि इसके बाद उनकी छवि खराब करने और सुलह का दबाव बनाने के उद्देश्य से आरोपियों की ओर से एक क्रॉस केस भी दर्ज कराया गया। संकेत मिश्रा का कहना है कि यदि कोई व्यक्ति घर में घुसकर महिलाओं से अभद्रता और मारपीट करता है, तो बचाव में आरोपियों को खदेड़ना स्वाभाविक है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जो वीडियो सामने लाया जा रहा है, उसमें वे आरोपी रोहित यादव के हाथ से डंडा छीनते हुए दिखाई दे रहे हैं, न कि किसी पर हमला करते हुए।

फिलहाल मामला पुलिस जांच में है और दोनों पक्षों के दावों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

एफआईआर कॉपी जो संकेत की तरफ से दर्ज कराई गई…

दूसरे पक्ष की खबर…

लखनऊ में न्यूज चैनल के रिपोर्टर पर मुकदमा, मारपीट और धमकी का आरोप!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन