Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

क्या न्यूज18 राजस्थान के सीनियर एडिटर श्रीपाल शक्तावत साइडलाइन कर दिए गए हैं?

खबर है कि News18 राजस्थान के सीनियर एडिटर श्रीपाल शक्तावत को शीर्ष प्रबंधन ने साइडलाइन करने की तैयारी कर ली है. सूत्रों का कहना है कि अब वे सीनियर एडिटर तो जरूर रहेंगे लेकिन भाजपा के मार्गदर्शक मंडल की तरह मुख्य भूमिका से दूर रहेंगे.

श्रीपाल शक्तावत

कुछ लोगों का ये भी कहना है कि श्रीपाल शक्तावत एक तरह से चैनल में दूसरे जेपी शर्मा बन जाएंगे जिन्हें एक साल पहले एडिटर के पद से हटाकर एक डिबेट शो देकर साइडलाइन किया गया था.

सूत्रों के मुताबिक श्रीपाल शक्तावत की जगह अब एक वरिष्ठ पत्रकार अमित भट्ट को News18 राजस्थान का इनपुट एडिटर नियुक्त किया गया है. अमित भट्ट को रिपोर्टर्स और दूसरे एडिटोरियल साथी डायरेक्ट रिपोर्ट करेंगे.

अमित भट्ट

बताया जा रहा है कि अमित भट्ट को चैनल का राजस्थान का HOD भी नियुक्त किया गया है. उन्हें सारे रिपोर्टर्स और एडिटोरियल स्टाफ के अप्रैसल, ट्रांसफर और पोस्टिंग के अधिकार दिए गए हैं.

अमित भट्ट लगभग 3 वर्ष पूर्व जयपुर से प्रकाशित डीएनए अखबार में रिपोर्टर थे.

चर्चा है कि श्रीपाल शक्तावत के साइडलाइन होने से सबसे ज्यादा परेशानी सचिन पायलट एवं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को हो रही है.

राजस्थान के मीडिया जगत में ऐसी चर्चा है कि श्रीपाल के साइडलाइन किए जाने में जनसंपर्क मंत्री डॉ रघु शर्मा की भूमिका रही है. सूत्रों का कहना है कि पत्रकार श्रीपाल शक्तावत इन दिनों रघु शर्मा के निर्वाचन क्षेत्र केकड़ी से उनके सामने अगला चुनाव लड़ने की योजना बना रहे थे.

नेटवर्क18 के शीर्ष प्रबंधन को श्रीपाल के बारे में कई किस्म की शिकायतें भेजी गईं. कुछ लोग उन पर पत्रकारिता की आड़ में राजनीति करने तो कुछ खुलेआम एक जाति विशेष की वकालत करने का आरोप लगाते हैं. अब श्रीपाल के साइडलाइन होने के बाद न्यूज़18 राजस्थान में सत्ता समीकरण बदलने लगा है और नए माहौल की शुरुआत हो रही है.

एक मीडियाकर्मी द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

इस पूरी खबर पर अगर श्रीपाल शक्तावत अपना पक्ष भड़ास को भेजते हैं तो उसे ससम्मान प्रकाशित किया जाएगा. भड़ास तक अपनी बात [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.

https://youtu.be/Wm-MXlKWcSw
https://youtu.be/9FcX4cTg91o
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन