नोएडा के डीएम बीएन सिंह को सस्पेंड नहीं किया गया। उनका तबादला हुआ। योगी की फटकार के बाद बीएन सिंह ने खुद 3 माह की छुट्टी मांगी थी। इससे सम्बंधित उनका पत्र मीडिया में वायरल भी हुआ। बीएन सिंह को राजस्व परिषद में स्थानांतरित किया गया।
पर न्यूज़18 उत्तर प्रदेश चैनल पर चला कि बीएन सिंह को सस्पेंड कर दिया गया। उपरोक्त स्क्रीन शॉट एक जिम्मेदार पत्रकार ने भड़ास के पास भेजा है। अगर ये सच है तो बड़ी शर्मनाक बात है कि अम्बानी का चैनल अब सूचनाएं भी गलत देने लगा है।