Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

बसपा विधायक की जगह दूसरे उमाशंकर को टैग कर रहे मीडिया संस्थानों से पत्रकार की अपील- “बख्श दो भाईयों”

लखनऊ- बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के ठिकानों पर बुधवार को हुई छापेमारी की चर्चा पूरे उत्तर प्रदेश में रही। तमाम मीडिया संस्थानों ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया।

इस बीच कुछ मीडिया संस्थानों ने खबर पब्लिश करने के बाद जब सोशल प्लेटफार्मों पर शेयर किया तो बसपा विधायक उमाशंकर सिंह की जगह वरिष्ठ पत्रकार उमाशंकर सिंह को टैग करना शुरू कर दिया।

मामला इतना पेचीदा हुआ कि वरिष्ठ पत्रकार को उन मीडिया संस्थानों से कहना पड़ा- बख्श दो भाइयों… नीचे पढ़ें


अनादी टीवी के ट्वीट पर उमाशंकर सिंह की सफाई-

“अपने विला पर छापे की ख़बर के बाद मेट्रो में मुँह छिपा कर अज्ञात जगह की और जाते umashankarsingh

बख्श दो भाईयों, मुझे टैग मत करो। इसका दसवाँ हिस्सा धन भी कभी मेरे पास आया को सब में बराबर बाँट लूँगा। आई प्रोमिस”


इससे पहले उमाशंकर को न्यूज़ट्रैक ने टैग किया-

मैं इस छापे का खंडन करता हूँ। प्रिय न्यूज़ट्रैक, कृपया सही उमाशंकर सिंह को ट्रैक करें। मैं ग़लत वाला हूँ जिसे आपने टैग किया है।


न्यूज़ट्रैक ने स्वीकारी गलती…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन