Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

‘रिपब्लिक’ को अलविदा कहने वाली निधि ‘जी न्यूज’ नेशनल के साथ जुड़ीं

पत्रकार / एंकर निधि चतुर्वेदी ने रिपब्लिक को अलविदा कहकर अपनी नई पारी की शुरुआत ज़ी न्यूज नेशनल के साथ की है. वो करीब ढाई साल तक रिपब्लिक भारत के साथ जुड़ी रही थी. वहां डेप्युटी न्यूज एडिटर / सीनियर एंकर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी को निभाया.

निधि चतुर्वेदी ने कारगिल विजय दिवस पर कारगिल से लाइव रिपोर्टिंग के अलावा 2019 लोकसभा चुनावों में अमेठी सीट से लगातार 20 घंटे रिपोर्टिंग की थी.

इसके अलावा त्रिपुरा के सुदूर इलाकों में जाकर रिफ्यूजी कैंप्स से भी निधि ने कवरेज की. निधि बेहतरीन डिबेट, एंकरिंग और रिपोर्टिंग के लिए कई बार सम्मानित हो चुकी हैं.

निधि चतुर्वेदी मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली हैं. इनके पिताजी सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और माताजी केंद्रीय विद्यालय से सेवानिवृत हुए हैं. निधि ने केंद्रीय विद्यालय दिल्ली से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से विज्ञान में ग्रेजुएशन कंप्लीट की.

इसके बाद साउथ कैंपस, दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा किया. निधि ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डीडी न्यूज, दिल्ली से बतौर एंकर की थी. वहां उन्होंने दूरदर्शन के तमाम चैनल्स के लिए हिंदी अंग्रेजी और उर्दू में कई शोज किए. निधि ने CISF के स्थापना दिवस के मौके पर तीन साल तक अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री भी की.

निधि ने नेशनल ज्योग्राफिक चैनल के लिए भी डबिंग आर्टिस्ट/ वाइस आर्टिस्ट की जिम्मेदारी कई साल तक निभाई है. डीडी न्यूज, वाइस ऑफ़ इंडिया, न्यूज एक्सप्रेस, न्यूज नेशन, रिपब्लिक भारत जैसे चैनल्स में काम करने के बाद ज़ी न्यूज नेशनल में नई पारी के लिए निधि चतुर्वेदी को ढेरों शुभकामनाएं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन