Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

यूपी के जंगलराज में छेड़छाड़ से डरी रेडियो जॉकी ने लाइव प्रोग्राम में इस्तीफे का ऐलान किया

यूपी के जंगलराज में महिलाएं किस कदर असुरक्षित हैं, इसका वाकया इलाहाबाद में देखने को मिला जब मनचलों ने रेडियो जाकी को सरेआम पॉश इलाके की सड़क पर छेड़ा. घटना से डरी आरजे ने रेडियो पर लाइव कार्यक्रम के दौरान ही इस्तीफा देने की घोषणा कर दी. इलाहाबाद में छेड़खानी और मनचलों से परेशान 93.5 एफएम की आरजे निधि के प्रोग्राम में लाइव ही इस्तीफा देने से हड़कंप मच गया. बाद में लोगों की अपील पर आरजे ने फैसला बदला और नौकरी जारी रखने की जानकारी अपने एफबी पेज पर अपडेट की है.

आरजे निधि 93.5 रेड एफएम में काम करती हैं. तीन दिन पहले घर लौटते समय बाइक सवार तीन मनचलों ने निधि को जबरन रोककर छेड़खानी की. घटना हाईकोर्ट के नजदीक सिविल लाइंस और महिला पुलिस स्टेशन से महज सौ मीटर की दूरी पर हुई. लड़कों ने भद्दे व अश्लील कमेंट्स किए. बाद में उन्होंने शोर मचाकर मनचलों को भागने पर मजबूर किया. निधि ने किसी तरह से खुद को गुंडों से बचाया. घटना के बाद वो काफी डर गयीं. दहशत में लाइव शो के दौरान नौकरी छोड़ने का ऐलान कर दिया. वह बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही हैं.

रेडियो जॉकी ने शो के दौरान कहा, “मैं अब शो नहीं करना चाहती और शायद आज का यू- टर्न आखिरी यू-टर्न होगा इसके बाद आप मुझे नहीं सुन पाएंगे रेडियो पर, क्योंकि मेरा शो 5 से 9 होता है मुझे रात को घर वापस जाना होता है और जब मैं सेफ फील नहीं करती हूं, वो मुझे तोड़ रही है, अंदर से मैं नहीं करना चाहती.”

इस ऐलान के तुरंत बाद पूरे इलाहाबाद में हड़कंप मच गया. लाइव शो में ही डीएम ने खुद फोन कर उनसे बात की और कहा कि वह उनकी बहादुरी की प्रशंसा करते हैं लेकिन उन्हें नौकरी नहीं छोड़नी चाहिए. इसके बाद तमाम लोगों ने आरजे के शो में फोन कर उनसे नौकरी नहीं छोड़ने की अपील की. अब आरजे मान गईं हैं. आरजे ने महिला थाने में इस घटना की लिखित शिकायत भी की है. तीन दिन बीतने के बाद भी नाकारा इलाहाबाद पुलिस किसी को पकड़ नहीं पाई है.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन