Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

सीओ की सरकारी गाड़ी से लगी टक्कर के कारण मौत हुई पत्रकार नीरज की!

बिहार के मधेपुरा से खबर है कि बीते आठ अक्टूबर को थाना क्षेत्र के हरैली गाव के निकट एनएच 106 पर सड़क हादसे में हिन्दी न्यूज चैनल के पत्रकार नीरज समेत दो युवकों की मौत मामले में परिजनों ने ठोकर मारने वाले वाहन के पहचान का दावा किया है। परिजनों की मानें तो उदाकिशुनगंज के सीओ के वाहन से ठोकर लगी थी। परिजनों ने थाना में आवेदन देकर वाहन के नंबर सहित पूरी जानकारी देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। आवेदन में जिस गाड़ी का उल्लेख किया गया है वह उदाकिशुनगंज के सीओ का बताया जा रहा है।

सीओ श्यामानंद झा का कहना है कि उन्हें भी इस बात की जानकारी मिली है। सच तो यह है कि उन्होंने ही घायल अवस्था में पत्रकार नीरज कुमार सहित दोनों युवकों को अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया। जिस तरह उन पर आरोप मढ़ा जा रहा है उससे तो कोई भी मदद को आगे नहीं आएगा। मालूम हो कि गत आठ अक्टूबर को मधेपुरा में एक न्यूज चैनल के पत्रकार नीरज कुमार और उसके साथी आजाद टोला निवासी राजू उर्फ अमर सिंह बाइक से उदाकिशुनगंज जा रहे थे। आवेदन देने वाले ने पुलिस से कहा है कि जरूरत पडने पर प्रत्यक्षदर्शी अपनी गवाही देंगे। इस संबंध में थानाध्यक्ष आरसी उपाध्याय का कहना है कि रजिस्टर्ड गाड़ी के संबंध में डीटीओ को लिखा जाएगा। जिसकी जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन