Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

निशांत शर्मा का प्रमोशन, बने सीनियर स्पेशल कॉरस्पॉडेंट

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय निशांत शर्मा को न्यूज 1 इंडिया ने प्रमोशन देते हुए सीनियर स्पेशल कॉरस्पॉडेंट उत्तर प्रदेश नियुक्त किया है। वे वर्तमान में न्यूज 1 इंडिया में गौतमबुद्ध नगर (नोएडा–ग्रेटर नोएडा) के ब्यूरो चीफ के पद पर कार्यरत थे।

निशांत शर्मा लंबे समय से क्राइम इन्वेस्टिगेशन, रियल एस्टेट से जुड़े मामलों, अवैध कब्जों, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही से संबंधित खबरों की रिपोर्टिंग करते रहे हैं। उनकी रिपोर्टिंग के चलते कई मामलों में संबंधित विभागों द्वारा कार्रवाई की गई है।

नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में रहते हुए उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से अवैध पार्किंग, बिल्डर माफिया, साइबर क्राइम, संगठित अपराध और अन्य संवेदनशील मुद्दों से जुड़ी खबरें सामने रखीं। इन रिपोर्टों को दर्शकों का भरोसा मिला।

सीनियर स्पेशल कॉरस्पॉडेंट यूपी के रूप में अब निशांत शर्मा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करेंगे। उनकी प्राथमिकताओं में क्राइम इन्वेस्टिगेशन, जनहित के मुद्दे और महत्वपूर्ण घटनाएं शामिल रहेंगी।

न्यूज 1 इंडिया प्रबंधन का कहना है कि निशांत शर्मा के अनुभव और जमीनी समझ से प्रदेश स्तर पर चैनल की रिपोर्टिंग को मजबूती मिलेगी। आने वाले समय में वे उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से खबरें कवर करते नजर आएंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन