Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

मेरठ के सिटी चीफ नितिन यादव को प्रमोशन देकर अमर उजाला ने रोहतक भेजा

अमर उजाला, मेरठ में कार्यरत नितिन यादव को हाल ही में चीफ सब से डीएनई के पद पर प्रमोट किया गया है और नई जिम्मेदारी के साथ उनका तबादला अमर उजाला की रोहतक यूनिट में कर दिया गया है. नितिन को प्रमोशन मेरठ में ब्यूरो चीफ के पद पर कार्य करते हुए मिली है. गौरतलब है कि मेरठ में रहते हुए नितिन ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बखूबी काम किया है जिनमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चुनावी मुद्दे, कैराना पलायन शामिल रहे हैं.

इससे पहले वे हिन्दुस्तान बिजनौर के ब्यूरो चीफ थे. नितिन यादव ने अपने करिअर की शुरुआत दैनिक जागरण करनाल से की थी और बाद में वह दैनिक भास्कर लुधियाना में भी रहे. नितिन यादव ने अमर उजाला की तरफ से यूनिसेफ के साथ भी कई सामाजिक मुद्दों पर कार्य किया है. इस युवा और जुझारू पत्रकार को प्रसिद्ध जर्नलिस्ट ‘मार्क तुली’ द्वारा सम्मानित भी किया गया है.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन