Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

नोएडा में दैनिक जागरण को बड़ा झटका, 24 कर्मियों को देना होगा 5.79 करोड़ रुपये!

नोएडा से फिर एक और बड़ी खबर आ रही है। यहां के श्रम न्यायालय ने 21 जुलाई को मजीठिया के 24 मामले में कर्मियों के पक्ष में फैसला दिया है। ये राशि दो माह के भीतर देय तिथि से 7 प्रतिशत ब्याज के साथ देनी होगी। इन 24 कर्मियों की बकाया राशि 5,78,90,729 रुपये बनती है।

7 नवंबर 2022 को 57 कर्मियों के मजीठिया की रिकवरी केस हारने के बाद से जागरण प्रबंधन की हार का सिलसिला लगातार जारी है। इसी महीने की 13 तारीख को जागरण प्रकाशन लिमिटेड के नई दुनिया मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू लेबर कोर्ट ने धनंजय सिंह को मजीठिया वेजबोर्ड की सिफारिशों का अधिकारी मानते हुए उसके पक्ष में 10.38 लाख की राशि का अवार्ड पारित किया था।

अदालत ने साथ ही 9 प्रतिशत ब्याज का आदेश भी दिया था। इस तरह जागरण के लिए इसी महीने में ये दूसरा झटका है।

नोएडा लेबर कोर्ट के इस आदेश के बाद अब तक नोएडा के 118 और दिल्ली का एक मामला मिलाकर 119 कर्मियों के पक्ष में फैसला आ चुका है। अदालत से इन कर्मियों के पक्ष में 19 करोड़ से अधिक का अवार्ड पारित हो चुका है जिस पर प्रबंधन को ब्याज भी देना होगा।

हर बार की तरह जागरण प्रबंधन ने इन मामलों को भी लंबा खींचने की कोशिश की, लेकिन कर्मचारियों के प्रतिनिधि राजुल गर्ग ने अदालत के समक्ष पक्ष रखते हुए उसकी इस कोशिश को भी नाकाम कर दिया। 

अवार्ड की राशि निम्न अनुसार है….

1 मुरारी शरण 3609022 रुपये

2 सुरेंद्र प्रताप सिंह 1770271 रुपये

3 कृष्ण मोहन त्रिवेदी 2148230 रुपये

4 ललित कुमार कम्बोज 2660389 रुपये

5 राज कुमार उपाध्याय 1829995 रुपये

6 सत्य प्रकाश मिश्रा 1812520 रुपये

7 विकास चौधरी 1882836 रुपये

8 राजेन्द्र कुमार जैन 2298160 रुपये

9 ललित मोहन विष्ट 1695618 रुपये

10 अरुण कुमार बरनवाल 2834470 रुपये

11 आशुतोष कुमार 1700666 रुपये

12 त्रिलोकी नाथ उपाध्याय 4092129 रुपये

13 प्रेमपाल सिंह 3304652 रुपये

14 प्रशांत कुमार गुप्ता 1878559 रुपये

15 भूपेंद्र सिंह 2118775 रुपये

16 अनिल कुमार तिवारी 1658869 रुपये

17 भगवान दास तिवारी 1725227 रुपये

18 पवन कुमार दुबे 1602969 रुपये

19 प्रमोद कुमार शर्मा 2731408 रुपये

20 अरुण शुक्ला 1766728 रुपये

21 प्रदीप कुमार ठाकुर 2341633 रुपये

22 नरेंद्र चांद 2895131 रुपये

23 जगजीत राणा 2946497 रुपये

24 योगिनी खन्ना 4585975 रुपये

स्रोत-पत्रकार आवाज़

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन