नोरा फतेही का एक महाअश्लील गाना रिलीज हुआ है। मामला कन्नड़ा फिल्म KD: The Devil का है. फिल्म के गाने Sarke Chunar Teri Sarke में नोरा फतेही और संजय दत्त फीचर हुए हैं. इस गाने के लिरिक्स इतने फूहड़ हैं कि सुनने वालों को शर्म आ जाए. इस गाने पर बैन लगाने की मांग हो रही है. गाने के बोल कुछ इस तरह हैं-
पहले उठाले, अंदर वो डाले
नीचे एक बूंद ना गिराए
खाली कर के निकाले
मुझ पे न गिराना, मुझे लगता है डर
भेद खुल जाए ना, संभल के जाना घर
चूसेगा या चाटेगा, जो करना है कर
तेरी बोतल पर न पड़े किसी की भी नजर
गाने को लिखने का क्रेडिट रकीब आलम को दिया गया है। हालांकि वेराइटी इंडिया से हुई बातचीत में रकीब ने बताया कि उन्होंने ये गाना नहीं लिखा है, ये गाना ओरिजनली कन्नडा भाषा में लिखा गया है। जो कि खुद फिल्म के डायरेक्टर प्रेम ने लिखा है। डायरेक्टर के कहने पर रकीब ने उस गाने को हिंदी में ट्रांसलेट किया है।
प्रकरण को लेकर आई कुछ प्रतिक्रियाएं पढ़ें-
निवेदिता सिंह-
नोरा फतेही को पता नहीं इस गाने के बोल का अर्थ पता है या नहीं क्योंकि मैंने कई बार लोगों को ऐसा कहते हुए सुना है कि उन्हें उन शब्दों का अर्थ पता नहीं था पर इतना ज़रूर है कि लिखने वाले को इसका अर्थ बख़ूबी पता है। बिना अर्थ जाने म्यूजिक पर डांस तो किया जा सकता है पर बिना अर्थ जाने गाना लिखना मुश्किल है। इसे दुर्भाग्य ही कहेंगे कि फिल्म इंडस्ट्री में female lyricist न के बराबर हैं अगर दो चार हों भी तो कम से कम मुझे उनकी जानकारी नहीं हैं। इस बात का भरपूर फ़ायदा उठाते हैं पुरुष गीतकार और गायक। अभी पिछले दिनों बादशाह के गाने पर रोक लगी थी जिसमें स्कूल जाने वाली लड़कियों के ऊपर बेहूदा बोल वाले गाने फिल्माए गए थे। इसी तरह पहले भी अश्लील बोल लिखे और गाए जाते रहे हैं पर इस गाने के बोल ने सारी हदें पार कर दी है। इसे अब तक का सबसे गंदा और अश्लील गाने का ख़िताब दिया जा सकता है। संजय दत्त को तो लगता है अब इस जन्म में अक्ल नहीं ही आएगी। सुना है कि पिता बनने के बाद लोगों में बहुत बदलाव आता है पर ये अभी भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आते। खैर जिसकी पर्सनल ज़िंदगी इतनी ख़राब रही हो और वह बेशर्मों की तरह उसका गुणगान करता हो उससे क्या ही उम्मीद करना!
एडवोकेट विनीत जिंदल-
एडवोकेट और सामाजिक कार्यकर्ता विनीत जिंदल ने फिल्म’केडी- द डेविल’ के विवादित गाने ‘सरके चुनर’ को लेकर दिल्ली पुलिस की साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है. इस शिकायत में एक्ट्रेस नोरा फतेही और संजय दत्त समेत, गीतकार रकीब आलम , फिल्म के निर्देशक प्रेम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गाना अश्लील और आपत्तिजनक है. इसमें भारतीय न्याय सहिता की धारा 294 और आईटी एक्ट के संबंधित प्रावधानों के तहत FIR दर्ज करने की मांग की गई है. साथ ही शिकायत में यह भी मांग की गई है कि इस गाने को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए.
रुचि कोक्चा-
अश्लील गाने लगातार बनाए जा रहे हैं, जिनमें महिलाओं को वस्तु की तरह पेश किया जाता है और उसे मनोरंजन के नाम पर परोसा जाता है। फिर समाज हैरान होता है कि लड़के बड़े होकर महिलाओं के शरीर को सार्वजनिक संपत्ति की तरह क्यों समझने लगते हैं।
मीडिया संस्कृति को गढ़ता है। जो चीज़ें लड़के बार-बार देखते हैं, वही उनके लिए सामान्य बन जाती हैं। यह मान लेना कि सिनेमा का प्रभाव युवाओं के दिमाग पर नहीं पड़ता, सिर्फ नादानी नहीं है, बल्कि यह उसी सोच को बढ़ावा देता है जो महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न और हिंसा को जन्म देती है।
आख़िर सेंसर बोर्ड ने ऐसे सस्ते गाने को मंज़ूरी कैसे दे दी? NCW India को तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए और इस गाने को प्लेटफॉर्म से हटवाने की कार्रवाई करनी चाहिए।
ऐसे शब्दों का इस्तेमाल तो कोठे में भी नहीं होता.. सही है आज गाकर ब्लू फिल्म बना रहे हैं. कल को डिटेलिंग में बॉलीवुड के बड़े पर्दे पर दिखा देंगे..भारत में बलात्कार को जन्म देने वाला बॉलीवुड ही है। -किक्की सिंह
प्रियंक कानूनगो-
कौन सभ्य परिवार साथ बैठकर यह देख सकता है, बॉलीवुड से नैतिकता की अपेक्षा तो है ही नहीं परंतु सेंसर बोर्ड द्वारा अश्लीलता को लाइसेंस देना शर्मनाक है। यह मानसिक रोगी अपनी मनोविकृतियों से पीढ़ीयों को बर्बाद कर रहे हैं। हम इस गंदगी को समाज में फैलने नहीं देंगे,कार्यवाही हेतु नोटिस जारी कर रहे हैं।
पुलकित त्यागी-
नोरा फतेही जी के नृत्य के साथ रकीब आलम मियाँ का लिखा एक नया गीत मार्किट में आ चुका है और मेरे सूत्रों ने बताया है कि उसके बोल सुनने के बाद जावेद जी और गुलज़ार साहब, दोनों एक-एक फिनाइल की बोतल और सल्फास की कुछ गोलियों के साथ मुम्बई के कुर्ला क्षेत्र में देखे गए हैं।



