Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

झारखंड

‘नोट फॉर वोट’ केस का स्टिंग ऑपरेशन करने वाले पत्रकार की गवाही दर्ज हुई

साल 2010 के राज्यसभा चुनाव में वोटिंग करने के लिए पैसे के लेन-देन से संबंधित स्टिंग बाहर आने के बाद दर्ज मामले की सुनवाई सोमवार को रांची की स्पेशल कोर्ट में हुई. कोर्ट में स्टिंग करने वाले पत्रकार आशीष कुमार का बयान दर्ज किया गया.

इस मामले में पूर्व विधायक राजेश रंजन, योगेंद्र साव और उमाशंकर अकेला ट्रायल का सामना कर रहे हैं. सीबीआई की तरफ से विशेष लोक अभियोजक प्रियांशु कुमार सिंह ने पत्रकार आशीष कुमार की गवाही दर्ज करवाई. गवाही के दौरान सभी आरोपी कोर्ट में मौजूद रहे.

क्या है मामला?
दरअसल, वर्ष 2010 में राज्यसभा चुनाव के दौरान एक स्टिंग ऑपरेशन हुआ था. स्टिंग ऑपरेशन की खबरें प्रकाशित होने के बाद सीबीआई ने इस मामले को अपने हाथ में लेते हुए जांच शुरू की थी.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन