Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

हिंदी वन इंडिया के संपादक अखिलेश श्रीवास्तव ने दिया इस्तीफा

Oneindia hindi के चीफ अखिलेश श्रीवास्तव का इस्तीफा हो गया है। बताया जा रहा है कि वेबसाइट टारगेट अचीव नहीं कर पा रही थी। मैनेजमेंट के लोग बहुत प्रेशर बना रहे थे। इससे तंग आकर उन्होंने रिजाइन दे दिया।

वहीं कुछ अन्य लोगों का कहना है कि प्रबंधन ने दबाव डालकर उनसे इस्तीफा ले लिया है। उनको नॉन परफॉर्मर बताकर इस्तीफा देने के लिए मैनेजमेंट ने मजबूर किया। वे 2016 से इस पोर्टल के संपादक रहे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. वन इंडिया का एक अदना सा रिपोर्टर

    July 28, 2023 at 9:25 pm

    आज के दौर में अखिलेश सर जैसा जिंदादिल इंसान मिलना मुश्किल है। दैनिक भास्कर, राष्ट्रीय सहारा, जनसंदेश टाइम्स, दैनिक जागरण, अमर उजाला से गुजरते हुए मैं वन इंडिया तक पहुंचा। मैं भाग्यशाली था कि ऐसे संपादक या यूं कहें कि अभिभावक से मेरी मुलाकात हुई जो संस्‍थान के प्रति समर्पित थे और जानते थे कि डेस्क साथियों के अलावा अन्य पत्रकारों के साथ कैसे काम करना है, उनके सुख-दुख को समझते रहे। जब तक अखिलेश सर थे तब तक उन्होंने टीम के सभी सदस्यों को अपने परिवार की तरह माना और हर मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़े रहे। उनके इस व्यवहार के कारण आधी रात को भी किसी खास खबर की ब्रेकिंग आने पर सभी साथी उनकी खड़े हो जाते थे। यह अलग बात है कि डिजिटल युग में संस्थान से काफी उम्मीदें थीं और अखिलेश सर अपनी टीम के साथ बेहतर प्रदर्शन करते रहे। इन सबके बावजूद संस्थान इंसान को मशीन नहीं बनाकर काम लेना चाहता था। सर ने जो निर्णय लिया वह सही था, अगर उनकी जगह कोई भी इंसान होता तो लगभग चार महीने पहले ही संस्थान को अलविदा कह देता, लेकिन उन्हें लगा कि परेशानियां और बुरा वक्त खत्म हो जाएगा और फिर सब कुछ सामान्य हो जाएगा। बाद में उन्होंने खुद फैसला किया कि अब उन्हें संस्थान छोड़ देना चाहिए…

    सर वाकई, जय हो आपकी।
    महादेव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन