Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

पति पीआर रमेश ने जो स्टोरी ओपेन में की, उसी को घुमा-फिरा कर पत्नी भारती जैन ने टीओआई में छाप दिया!

Abhishek Srivastava : सिर्फ हिंदी पत्रकारिता में सड़ांध की बात कर के अंग्रेज़ी मीडिया की ओर टिटिहरी की तरह देखने वालों के लिए एक ताज़ा उदाहरण। टाइम्‍स ऑफ इंडिया में 22 और 23 जनवरी को लीड और सेकंड लीड के तौर पर मुसलमानों की बढ़ती आबादी के संबंध में जनगणना के आंकड़े पर स्‍टोरी करने वाली रिपोर्टर का नाम है ‘भारती जैन’। लोकसभा चुनाव से पहले बिलकुल ऐसी ही एक रिपोर्ट 15 मार्च 2014 को ‘पी.आर.रमेश’ ने ‘ओपेन’ पत्रिका में की थी।

पी.आर. रमेश लोकसभा चुनावों से पहले इकनॉमिक टाइम्‍स से ‘ओपेन’ में लाए गए थे जिसके लिए मनु जोसेफ को इस्‍तीफा देना पड़ा था। माना जाता है कि वे अरुण जेटली और संघ परिवार के करीबी हैं। दिलचस्‍प यह है कि वे भारती जैन के पति भी हैं। जी हां… तो पति ने लोकसभा चुनाव के पहले यह स्‍टोरी की और पत्‍नी ने दिल्‍ली विधानसभा चुनावों से पहले यही स्‍टोरी की है। इस बारे में हरतोश सिंह बल ने एक दिलचस्‍प ट्वीट की है जिसे देखा जाना चाहिए.

पत्रकार और एक्टिविस्ट अभिषेक श्रीवास्तव के फेसबुक वॉल से.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन