Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

सरकार की भाषा गोदी मीडिया की भाषा से काफी अलग और संयमित है : रवीश कुमार

रवीश कुमार-

पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों पर भारत ने हमला किया है। भारत ने इस हमले से केवल आतंकी तत्वों को जवाब नहीं दिया है बल्कि अपने देश के भीतर धर्म के नाम पर ज़ोर देकर ध्रुवीकरण करने वालों को भी जवाब दिया है।भारत ने इसे नपी-तुली कार्रवाई की है और कहा है कि इसका मकसद आतंकी हमलों का जवाब देने तक ही सीमित है।

भारत का मकसद टकराव को उकसाना नहीं है। हमने इस वीडियो में इस जवाब के कवरेज पर टिप्पणी की है यह बताने के लिए भारत ने इस कार्रवाई के ज़रिए समाज के भीतर ध्रुवीकरण न फैले, किसी समुदाय को निशाना न बनाया जाए, इसे रोकने की कोशिश की। इसकी सूचना के लिए महिला सैनिक अफसरों का चयन किया गया।

कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह के ज़रिए एकता का संदेश दिया है। पहलगाम हमले के बाद जिस तरह से समाज एकजुट रहा, सत्ता औऱ विपक्ष एकजुट रहा, एकता की उस भावना को भारत ने अपनी कार्रवाई के बाद भी बरकरार रखा है। इस हमले से उन तत्वों को किनारे कर दिया गया जो धर्म के नाम पर हमले पर ज़ोर देकर समाज में ध्रुवीकरण को बढ़ावा दे रहे थे। सरकार की भाषा भी गोदी मीडिया की भाषा से काफी अलग और संयमित है। वीडियो पूरा देखिए-

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन